28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Alert: चार दिन चढ़ेगा पारा, 18 से बदलेगा मौसम, इन जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया आंधी-बारिश का अलर्ट

Weather Update: प्रदेश में गर्मी का असर तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को राज्य में दिन का तापमान सामान्य से दो-तीन डिग्री अधिक रहा। सर्वाधिक तापमान श्रीगंगानगर में 42.1 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके अलावा 15 शहरों में तापमान 40 से अधिक रहा है।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 15 Apr 2023, 10:01 AM IST

weather update.jpeg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क /जयपुर. Weather Update: प्रदेश में गर्मी का असर तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को राज्य में दिन का तापमान सामान्य से दो-तीन डिग्री अधिक रहा। सर्वाधिक तापमान श्रीगंगानगर में 42.1 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके अलावा 15 शहरों में तापमान 40 से अधिक रहा है।

यह भी पढ़ें : IMD ने जारी किया मानसून का पूर्वानुमान, राजस्थान के इन जिलों पर अल नीनो का दिखेगा असर

राजधानी जयपुर में भी दिन का तापमान 38.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो औसत तापमान से एक डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग की मानें तो चार दिन राज्य में दिन का तापमान और चढ़ेगा। दो डिग्री तक तापमान में बढ़ोतरी होगी। 18 अप्रेल से एक बार फिर मौसम बदलेगा। जोधपुर, बीकानेर, अजमेर सम्भाग और शेखावटी क्षेत्र में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं आंधी, तेज हवाएं और हल्की बारिश होने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बन रहा है, इसके प्रभाव के कारण मौसम विभाग ने कई संभागों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालंकि अगले चार दिन तापमान बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें : किसानों का अनोखा अंदाज, फसल काटने का Video Viral...ये देशी जुगाड़ लाखों यूज़र्स को आ रहा पसंद