28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसानों का अनोखा अंदाज, फसल काटने का Video Viral…ये देशी जुगाड़ लाखों यूज़र्स को आ रहा पसंद

Viral Video: सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन हाल में फसल काट रहे किसानों का एक वीडियो यूज़र्स को काफी पसंद आ रहा हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 14 Apr 2023, 4:00 PM IST

viral_video.jpg

Viral Video: सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन हाल में फसल काट रहे किसानों का एक वीडियो यूज़र्स को काफी पसंद आ रहा हैं। फसल सभी किसान काटते हैं, लेकिन इस अनोखे अंदाज़ में फसल काटने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा रहा है। यह तो सभी जानते हैं कि मार्च-अप्रैल गेहूं की फसल कटाई का सीजन होता है लेकिन फसल को काटने का काम आसान नहीं होता। फसल को काटने का काम सबसे मुश्किल और थकान भरा होता है लेकिन राजस्थान के किसान ने इस थकान को भुलाने का भी देशी जुगाड़ निकाल लिया।


यह भी पढ़ें : स्टेज पर डांस कर रही थी दुल्हन, तभी अचानक हुआ कुछ ऐसा... हर किसी के उड़ गए होश, वायरल हुआ Video

बदलते मौसम के कारण जल्दी फसल काटने के लिए किसानों ने आधी रात को फसल काटने और खुद की थकान को भुलाने के लिए खेत में डीजे लगा लिया। जिसके बाद सभी लोग काम के साथ वीडियो में एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं। एक तरफ किसान फसल काट रहे हैं तो दूसरी ओर पूरा खेत डीजे की पार्टी लाइट से रोशन हो रहा है। किसान फुल जोश के साथ फसल कटाई कर रहे हैं। इस वीडियो को अब तक लाखों यूज़र्स देख चुके हैं और कई बार शेयर भी किया।

यह भी पढ़ें : Video: नशे में पुलिसकर्मी कर रहा था छेड़छाड़, महिला ने की जमकर पिटाई, वीडियो वायरल

दरअसल वायरल हो रहा ये वीडियो राजस्थान के सीकर जिले का बताया जा रहा है। यूज़र्स इस वीडियो को लगभग सभी सोशल प्लेटफार्म पर शेयर कर चुके हैं। इसके साथ ही यूज़र्स राजस्थान के किसानों की तारीफ़ भी कर रहे हैं। एक यूज़र ने वीडियो पर कमेंट किया - 'इसे कहते हैं आपदा को अवसर में बदलना' वहीं दूसरे यूज़र ने खुद भी फसल काटने की इच्छा जताई तो वहीं एक अन्य यूजर ने कहा - 'इसे कहते हैं किसान का दिमाग'।