गर्मी की मार झेल रहे प्रदेश वासियों को 21 मई से गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है लेकिन इससे पूर्व दो दिन तक उन्हें गर्मी का प्रकोप झेलना होगा। प्रदेश के कई भागों में हीट वेवे की स्थिति बनी रहेगी और अधिकतम तापमान में दो से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी।
जयपुर। गर्मी की मार झेल रहे प्रदेश वासियों को 21 मई से गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है लेकिन इससे पूर्व दो दिन तक उन्हें गर्मी का प्रकोप झेलना होगा। प्रदेश के कई भागों में हीट वेवे की स्थिति बनी रहेगी और अधिकतम तापमान में दो से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के जिलों में अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किए जाने की संभावना है।
यहां अगले 3 दिनों तक हीटवेव की परिस्थिति बनी रहेगी। पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर व कोटा संभाग के जिलों में 19-20 मई को हीटवेव का दौर जारी रहेगा। वहीं भरतपुर, अलवर, बांसवाड़ा, भरतपुर, बूंदी, धौलपुर, झुंझुनू, करौली, टोंक, सवाई माधोपुर, सीकर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, चूरू जिलों में हीट वेव का दौर जारी रहेगा। इसके बाद 21 मई से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य के उत्तर.पश्चिमी व उत्तरी भागों में मेघगर्जन के साथ आंधी और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।
वहीं बुधवार की बात करें तो प्रदेश का पारा एक बार फिर बढ़ रहा है। बुधवार को गर्मी फिर से तेज हुई है। धौलपुर का दिन का पारा 45.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। चूरू 45.0 डिग्री, पिलानी 45.2 डिग्री, जैसलमेर 44.8 डिग्री, फलौदी 44.2 डिग्री, बीकानेर 44.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। बीती रात फलौदी का पारा प्रदेश मेंसबसे अधिक 32.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
आगामी चार दिनों के मौसम का पूर्वानुमान
19 और 20 मई- अलवर, बांसवाड़ा, भरतपुर, बूंदी, धौलपुर, झुंझुनू, करौली, टोंक, सवाई माधोपुर, सीकर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, चूरू जिलों में हीट वेव का यलो अलर्ट।
21 और 22 मई- अलवर, झुंझुनू, सीकर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू में मेघगर्जन के साथ धूल भरी आंधी का यलो अलर्ट। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना।
प्रदेश के विभिन्न भागों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
अजमेर 42.3........ 28.5
भीलवाड़ा 41.1.............. 24.9
वनस्थली 43.6................ 29.0
अलवर 44.1.............. 30.4
जयपुर 43.0.............. 30.4
पिलानी 45.2............... 27.1
सीकर 42.5.................. 23.5
कोटा 42.7.................. 30.9
बूंदी 42.7...................... 27.8
चित्तौडगढ़़ 41.0..................... 26.7
डबोक 39.4................ 28.9
बाड़मेर 44.2............. 29.8
जैसलमेर 44.8............... 29.0
जोधपुर 42.6.................. 28.5
फलौदी 44.2...................32.4
बीकानेर 44.8................ 27.8
चूरू 45.0............... 26.3
श्रीगंगानगर 44.3................. 27.5
धौलपुर 45.6................... 30.1
नागौर 43.9.......... 26.3
अंता ..................................... 27.5
डूंगरपुर ......................................27.3
सवाई माधोपुर 43.1
करौली............................................ 26.9