जयपुर

Weather Forecast Today: राजस्थान के इन जिलों में आज होगी भारी बारिश, बिजली गिरने की भी आशंका; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Rajasthan Weather Update Today: मौसम विभाग ने आज कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Sep 2024, 11:55 AM IST
rajasthan weather
rajasthan weather

Rajasthan Weather Update Today: जयपुर। राजस्थान में एक बार फिर आज से मौसम का मिजाज बदलेगा। मौसम विभाग ने आज कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश के चलते गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिलेगी। तापमान में गिरवाट भी आएगी।

मौसम विभाग की जारी रिपोर्ट के अनुसार आज यानी 18 सितंबर को तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 24 घंटों में इसके पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने के आसार है, जिससे मॉनसून में कमजोरी बनी हुई है। इस दौरान भरतपुर और धौलपुर के अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका भी है।

आज इन जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक आज 18 सितंबर को अजमेर, अलवर, बूंदी, बारां, भीलवाड़ा, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनू , करौली, कोटा, सवाई माधोपुर, टोंक जिले में कहीं-कहीं बूंदाबांदी के साथ हल्की से बारिश के आसार हैं।

औसत से अधिक बारिश

राजस्थान में इस बार औसत से अधिक मानसून बारिश दर्ज की गई है। इस बार सामान्य से 61% ज्यादा बारिश देखने को मिली। औसतन राज्य में 1 जून से मिड सितंबर तक 400MM से अधिक होती है जबकि प्रदेश में 14 सितंबर तक 668 MM बारिश हो चुकी है।

Updated on:
18 Sep 2024, 11:55 AM IST
Published on: