
जयपुर। प्रदेश में सर्दी नए रेकॉर्ड बना रही है वहीं पूरा प्रदेश हाड़कंपाने वाली सर्दी से धूज रहा है। राजधानी जयपुर में बीती रात पारा बीते 55 साल में तीसरी बार न्यूनतम स्तर पर आ गया। बीते रविवार को शहर का न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री रहा जबकि बीते 13 दिसंबर 1964 को शहर का न्यूनतम तापमान 0.0 डिग्री दर्ज हुआ जो अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा है। हाड़कंपाती सर्दी से जनजीवन प्रभावित है वहीं अगले एक दो दिन और प्रदेशवासियों जानलेवा सर्दी का सामना करना पड़ेगा।
पूरा उत्तर भारत कड़ाके की सर्दी से धूज रहा है। रेल,सड़क और हवाई परिवहन सेवाएं बुरी तरह प्रभावित है और जनजीवन सर्दी से पस्त है। उत्तरी पूर्वी राज्यों के साथ प्रदेश में भी जानलेवा सर्दी का सितम बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के दक्षिण पश्चिमी इलाकों में सक्रिय चक्रवाती तंत्र के साथ उत्तर दिशा से आ रही बर्फीली हवा के कारण सर्दी के तेवर तीखे बने हुए हैं। अगले 24 घंटे में प्रदेश के दक्षिण पश्चिमी इलाकों में दिन और रात के तापमान में आंशिक बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
हालांकि उत्तर पूर्वी राज्यों समेत प्रदेश के उत्तरी भागों में नए साल के शुरूआत में मेघगर्जन के साथ मावठ होने के आसार हैं। ऐसे में अगले साल की शुरूआत में भी हाड़कंपाने वाली सर्दी का अहसासर फिलहाल जारी रहने वाला है।
आज सुबह राजधानी जयपुर कोहरे के आगोश में लिपटा नजर आया। जयपुर एयरपोर्ट पर आज सुबह 5.30 बजे दृश्यता 1200 मीटर रही लेकिन सुबह सात बजे यह घटकर महज 25 मीटर रह गई। आज सुबह छह बजे शहर का अधिकतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ है।
प्रदेश के पूर्वोत्तर के कई जिलों में बीती रात से लेकर आज सुबह तक घना कोहरा छाया रहा। सीकर के फतेहपुर में बीती रात भी पारा जमाव बिंदू पर जमा रहा। आज कस्बे का न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ है।
आज इन जिलों में सर्दी का आॅरेंज अलर्ट
11 जिलों में छाया घना कोहरा
चूरू,हनुमानगढ़,श्रीगंगानगर,सीकर,झुंझुनू,अलवर,भरतपुर,दौसा,जयपुर,धौलपुर,सवाई माधोपुर
15 जिलोें में शीतलहर
चूरू,हनुमानगढ़,श्रीगंगानगर,बीकानेर,नागौर,सीकर, झुंझुंनू,अलवर,भरतपुर,धौलपुर,अजमेर,टोंक,जयपुर,चित्तौड़गढ़,उदयपुर
6 जिलों में पाला पड़ने के संकेत
चूरू, हनुमानगढ़,श्रीगंगानगर,झुंझुंनू,सीकर,बीकानेर
कोहरे से धीमी हुई छह ट्रेनों की चाल
29 दिसंबर— वाराणसी से जोधपुर आने वाली मरूधर एक्सप्रेस 18 घंटे 30 मिनट
हावड़ा जोधपुर सुपरफास्ट 9 घंटे
जोधपुर— हावड़ा सुपरफास्ट 5 घंटे
उदयपुर— खजुराहो 2 घंटे 40 मिनट
इलाहबाद— जयपुर एक्सप्रेस 1 घंटे 30 मिनट
वाराणसी— जोधपुर मरूधर एक्सप्रेस आज 4 घंटे देरी से होगी रवाना
प्रदेश में बीती रात रहा पारे का हाल
सीकर— माइनस 0.5
फतेहपुर— 0.5
जयपुर— 1.0
माउंट आबू— 1.0
पिलानी— 1.1
चूरू— 1.3
श्रीगंगानगर— 1.5
वनस्थली— 2.2
बूंदी— 2.6
बीकानेर— 3.2
अलवर— 3.2
डबोक— 3.3
चित्तौड़— 3.4
जैसलमेर— 3.4
फलोदी— 3.6
सवाई माधोपुर— 3.6
कोटा— 4.0
एरनपुरा रोड— 5.0
जोधपुर— 7.0
बाड़मेर— 7.1
— न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में