जयपुर

Weather News- मौसम में बदलाव का दौर जारी

Weather News- पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर में बने दबाब की वजह से मौसम में बदलाव का दौर शुरू हुआ है अगले कुछ दिन बाद ठंडी हवा चलना शुरू होगी और फिर मौसम बदलेगा साथ ही सर्दी बढ़ेगी।
2 min read
Dec 05, 2021
Feature image

मौसम में बदलाव का दौर
जवाद का नहीं होगा राजस्थान पर असर
चक्रवात गुजरने के बाद बढ़ेगी सर्दी
जयपुर।
पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर में बने दबाब की वजह से मौसम में बदलाव का दौर शुरू हुआ है अगले कुछ दिन बाद ठंडी हवा चलना शुरू होगी और फिर मौसम बदलेगा साथ ही सर्दी बढ़ेगी। जिससे रात के तापमान में और गिरावट आएगी। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में उठ रहे चक्रवात जवाद का राजस्थान में कोई असर नहीं होगा। हालांकि चक्रवात के गुजरने के बाद हवाओं का पैटर्न बदल सकता है जिससे दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान सहित कई राज्यों में सर्दी में बढ़ोतरी हो सकती है।
पिछले 48 घंटों की बात करें तो राजस्थान के मौसम में बदलाव का दौर लगातार जारी है। शुक्रवार तक जहां तापमान में गिरावट हो रही थी वहीं अब पिछले 48 घंटे से तापमान में बढ़ोतरी का दौर चल रहा है। प्रदेश के कई जिलों में लगातार दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। सीकर के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में शुक्रवार रात की तुलना में क्रमश 4.5 डिग्री और 6.0 सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सीकर का न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसी प्रकार अजमेर के न्यूनतम तापमान में 3.4 डिग्री, चूरू 1.4 डिग्री, जयपुर 1.7 डिग्री, जोधपुर 1.7 डिग्री, कोटा 1.8 डिग्री, डबोक 3.0 डिग्री, भीलवाड़ा 2.3 डिग्री, वनस्थली 1.5 डिग्री, चित्तौडगढ़़ 3.7 डिग्री, टोंक 2.9 डिग्री और जालौर के न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। बीकानेर, जैसलमेर, कोटा, श्रीगंगानगर, डबोक, भीलवाड़ा और सवाई माधोपुर के अधिकतम तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी हुई जबकि शेष जिलों के अधिकतम तापमान में हल्की कमी आई है। सीकर का अधिकतम तापमान
प्रदेश के विभिन्न भागों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
अजमेर 25.8............ 13.6
बाड़मेर 29.5............... 15.4
बीकानेर 27.8................. 12.8
चूरू 25.1................... 9.0
जयपुर 25.4................ 13.9
जैसलमेर 26.6.................. 12.1
जोधपुर 25.7..................... 16.2
कोटा 26.0....................... 13.7
श्रीगंगानगर 26.6.................... 11.7
डबोक 26.0................... 15.0
भीलवाड़ा 25.6................... 14.6
वनस्थली 26.2............... 13.0
अलवर ......................... 11.4
पिलानी 25.5......................... 10.6
सीकर 21.0......................... 12.5
चित्तौडगढ़़ 26.9..................... 14.1
फलौदी 29.6..................... 12.6
सवाई माधोपुर 27.7
धौलपुर 25.1
नागौर 23.7................. 11.7
टोंक 30.3................ 19.3
बूंदी 25.8................. 14.9
जालौर 28.4.................... 15.6
सिरोही 28.9

Published on:
05 Dec 2021 07:50 pm