जयपुर

Weather Update Rajasthan: पश्चिम में दिन में पारा 41 डिग्री पार… झुलसाने वाली गर्मी का अहसास

पश्चिमी राजस्थान में गर्मी के तेवर तीखे हो चले हैं, पूर्वी भागों में भी अगले एक दो दिन गर्मी का असर बढ़ने की आशंका

2 min read
Mar 11, 2025

जयपुर। प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में झुलसाने वाली गर्मी का असर बढ़ने लगा है। एक दो शहरों में बीते 24 घंटे में दिन का तापमान 41 डिग्री पार पहुंच गया है वहीं मौसम विभाग ने अगले दो तीन दिन में प्रदेश के ज्यादातर शहरों में दिन और रात में पारा सामान्य से ज्यादा रहने का अनुमान जताया है। हालांकि एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने पर जयपुर समेत दो संभागों में सप्ताह के अंत तक कहीं कहीं बादल छाए रहने और छिटपुट बौछारें गिरने की भी चेतावनी मौसम विभाग ने दी है।

रात में पारे में बढ़ोतरी का अलर्ट
मौसम विज्ञानियों के अनुसार विंड पैटर्न में हुए बदलाव के साथ ही अब पश्चिमी गर्म हवाएं चलने से दिन में पारा सामान्य से ज्यादा दर्ज हो रहा है। वहीं बीती रात पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में भी पारा औसत से अधिक रहने पर गर्मी का जोर बढ़ने लगा है। हालांकि पूर्वी भागों में कहीं कहीं अब भी न्यूनतम तापमान सामान्य या उससे थोड़ा कम रहा है।
राजधानी जयपुर में बीती रात गर्मी का जोर रहा और अब घर, दफ्तरों में पंखों का उपयोग शुरू हो गया है। सुबह शाम में महसूस हो रही हल्की ठंडक भी अब गायब होने लगी है जिसके चलते लोगों ने अब गर्म कपड़ों का उपयोग लगभग बंद कर दिया है।

पश्चिमी मैदानी इलाकों में मौसम गर्म
बीते 24 घंटे में बाड़मेर में 41 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। अन्य शहरों में भी दिन का तापमान 40 डिग्री के आस पास ही दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हवाएं चलने पर अगले एक दो दिन अधिकतम तापमान में दो तीन डिग्री तक और बढ़ोतरी होने की आशंका है। हालांकि आगामी 14 व 15 मार्च को जयपुर और बीकानेर संभाग के कुछ भागों में बादल छाए रहने और कहीं कही हल्की बूंदाबांदी या छिटपुट बौछारें गिरने की संभावना है।

Also Read
View All
राजस्थान बाल अधिकार संरक्षण आयोग में नियुक्तियों का मामला: पहले के 200 आवेदनों पर अब तक फैसला नहीं, तीसरी बार आवेदन प्रक्रिया शुरू

पत्रिका प्री-बजट संवाद में वक्ता बोले… ‘मेट्रो विस्तार, नो-पार्किंग जोन, पब्लिक ट्रांसपोर्ट मजबूत करने और आधारभूत सुविधाओं की जरुरत’

सेना के जवानों के बच्चों को पढ़ाई में बड़ी राहत, शहीदों के परिवारों को पूरी फीस से छूट, नई पहल से मिलेगा सहारा

Rajasthan State Highway: राजस्थान के इस स्टेट हाईवे की बदल जाएगी सूरत, 30 करोड़ होंगे खर्च, जयपुर को बड़ा फायदा

पार्किंग पर पर्ची पॉलिसीः दर-दर अलग दर…हर जगह एक ही ठसका-यहां तो यही रेट लगेगी

अगली खबर