जयपुर

Weather Update 9 October : राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, बढ़ी ठंड, 2 सप्ताह के लिए मौसम विभाग का आया अलर्ट

Weather Update 9 October : मौसम विज्ञानियों के अनुसार राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम। बीते 24 घंटे पहले राजस्थान में न्यूनतम तापमान पाली में 15.2 डिग्री दर्ज़ किया गया। 2 सप्ताह के लिए मौसम विभाग का आया अलर्ट।

less than 1 minute read
फाइल फोटो पत्रिका

Weather Update 9 October : राजस्थान मौसम बदल रहा है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं की वजह से धीरे-धीरे ठंडक बढ़ने लगी है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार राजस्थान में फिर मौसम बदलेगा। उत्तर भारत हुई बर्फबारी और उधर से आ रही ठंडी हवाओं ने राजस्थान में भी ठंड बढ़ा दी। यही नहीं राजस्थान के कई इलाकों में सुबह सुबह हल्का कोहरा छाने लगा है। रातें ठंडी होने लगीं हैं। बीते 24 घंटे पहले राजस्थान में न्यूनतम तापमान पाली में 15.2 डिग्री दर्ज़ किया गया। राजस्थान में आज हल्का फुल्का मौसम है।

ये भी पढ़ें

Jaipur Junction : रेलवे की नई व्यवस्था, जयपुर जंक्शन पर ट्रेन आने से एक घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, और भी हैं सुविधा, जानें

आगामी 2 सप्ताह मौसम रहेगा शुष्क

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी 2 सप्ताह मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है। आगामी 24 घंटे में तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने व तत्पश्चात धीरे-धीरे पुनः 2 से 3 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है।

अधिकतम तापमान बाड़मेर में दर्ज

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में सामान्य से 3-4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा। राजस्थान में अधिकतम तापमान बाड़मेर में 34.2 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान पाली में 15.2 डिग्री दर्ज़ किया गया।

जयपुर मौसम : न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना

जयपुर में गुरुवार को धूप निकली है। पर तेज ठंडी हवाओं ने तापमान में गिरावट दर्ज की है। जयपुर में आज दोपहर 2 बजे तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं आज जयपुर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Cheap Electricity : दीवाली से पहले आई बड़ी खुशखबर, बैटरी स्टोरेज सिस्टम से राजस्थान को मिल सकेगी सस्ती बिजली, जानें कैसे

Published on:
09 Oct 2025 02:27 pm
Also Read
View All

अगली खबर