जयपुर

Weather Update: आज राजस्थान के 23 जिलों में बारिश का अलर्ट, कुछ जगह भारी बारिश होने के आसार

Weather Update: राजस्थान में एक बार फिर आज से बारिश का दौर शुरू होगा। मौसम केंद्र जयपुर ने शुक्रवार को 23 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। केंद्र के अनुसार 7 से 10 अक्टूबर तक अच्छी बारिश होने के संभावना है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Oct 2022, 11:05 AM IST
heavy_rain_in_rajasthan.jpg
File Photo

Weather Update: राजस्थान में एक बार फिर आज से बारिश का दौर शुरू होगा। मौसम केंद्र जयपुर ने शुक्रवार को 23 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। केंद्र के अनुसार 7 से 10 अक्टूबर तक अच्छी बारिश होने के संभावना है। 7 से 9 अक्टूबर के दौरान कोटा, उदयपुर, अजमेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं 8 से 10 अक्टूबर के बीच बीकानेर से जोधपुर संभाग के जिलों में भी बारिश होने के आसार हैं।

फसलों को नुकसान होने की आशंका:
केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के साथ ही एक परिसंचरण तंत्र आंध्र प्रदेश तट पर बना हुआ है। वहीं वातावरण के निचले स्तरों में ट्रफ लाइन तेलंगाना, विदर्भ, उत्तरप्रदेश से गुजर रही है। आगामी दिनों में यह राजस्थान की ओर शिफ्ट होगी। जिसके असर से बारिश बढ़ेगी। बारिश से फसलों को नुकसान होने की आशंका है।

बांध का एक गेट खोलकर निकासी शुरू:
झालावाड़ जिले के भीमसागर कस्बे समेत समूचे क्षेत्र में दो दिन से जारी बारिश के दौर बाद किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों की पक्की पकाई फसल नष्ट होने किसान चिंतित नजर आने लगे हैं। क्षेत्र के बन्या, आतरवाड़ा, भतवासी समेत समूचे क्षेत्र में खेतों में जल भराव होने किसानों की सोयाबीन फसल भीगने नुकसान के आसार नजर आने लगे है। वहीं शुक्रवार सुबह भीमसागर बांध के कैचमेंट क्षेत्र में हो रही बारिश के बाद उजाड़ नदी में पानी की आवक होने से भीमसागर बांध का एक गेट आधा फीट खोलकर करीब 450 क्यूसेक पानी की निकासी शुरू की गई है। बांध स्थल पर दो दिन की बारिश 42 एमएम दर्ज की गई है।

Published on: