जयपुर

Weather Update : मौसम विभाग का अलर्ट, 21 जनवरी को 11 जिलों में चलेगी शीतलहर पड़ेगा घना कोहरा, आज कैसा रहेगा जानें

Weather Update : मौसम विभाग ने आज 20 जनवरी के लिए राजस्थान के आठ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट व 6 जिलों के लिए शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। जानें 21 जनवरी को कैसा रहेगा मौसम।

less than 1 minute read
Weather Alert

Weather Update : राजस्थान में मौसम लगातार करवटें बदल रहा है। कई जिलों में शीतलहर चल रही है। कई जिलों में ठंड़ा दिन की चेतावनी जारी की गई है। आज 20 जनवरी को मौसम कैसा रहेगा। तो मौसम विभाग ने 20 जनवरी राजस्थान के 8 जिले अलवर, भरतपुर, धौलपुर, झुंझुनूं, करौली, चूरू, हनुमानगढ़ और श्री गंगानगर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया। साथ ही 6 जिलों दौसा, जयपुर, सवाईमाधोपुर, सीकर, टोंक और बीकानेर में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। राजस्थान में 21 जनवरी को कैसा मौसम रहेगा?

21 जनवरी को शीतलहर, शीतदिन और घने कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार 21 जनवरी के लिए 11 जिलों में शीतलहर, शीतदिन और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान के इन जिलों अलवर, भरतपुर, धौलपुर, झुंझुनूं, सवाईमाधोपुर, करौली, सीकर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्री गंगानगर के लिए अलर्ट दिया है।

यह भी पढ़ें - Weather Update : मौसम विभाग का Yellow Alert, आने वाले 4 दिन इन 3 जिलों में शीतलहर संग छाएगा घना कोहरे

जयपुर में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, मौसम अलर्ट

जयपुर में आज का मौसम बेहद ठंडा है। जयपुर के कई इलाकों में सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरे की वजह से विज़िबिलिटी काफी कम है। कड़ाके की ठंड पड़ रही है। साथ ही शीत लहर चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। आज का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें - दौसा में गलनभरी ठिठुरन से छूटी धूजणी, कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Updated on:
20 Jan 2024 08:26 am
Published on:
20 Jan 2024 08:25 am
Also Read
View All