जयपुर

Weather Update : IMD का नया अपडेट, राजस्थान में बदलेगा मौसम, छाएगा घना कोहरा, सर्दी के तेवर होंगे तीखे

Weather Update : मौसम केन्द्र के अनुसार राजस्थान में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने की संभावना है। साथ ही आगामी 2-3 दिन राज्य के कुछ हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा दर्ज होने की संभावना है।

2 min read
दौसा में कोहरे का दृश्य। फोटो पत्रिका

Weather Update : प्रदेश में 2 दिन मावठ (सर्दी की बारिश) समाप्त होने के बाद अब सर्दी फिर से बढ़ गई है। वातावरण में नमी के कारण रात का तापमान फिर से गिरने लगा है। मौसम केंद्र के अनुसार सीकर, कोटा और अलवर में बीते 24 घंटे में रात के तापमान में 6 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। वहीं दिन के तापमान में कहीं-कहीं मामूली गिरावट दर्ज की गई है।

केंद्र के अनुसार शनिवार को राजस्थान में कहीं-कहीं घना कोहरा दर्ज किया गया है और आगामी दो दिन कुछ जिलों में शीत लहर का अलर्ट जारी किया है। 5 शहरों में बीते 24 घंटे में रात का पारा 5 डिग्री से कम दर्ज हुआ है।

ये भी पढ़ें

MAA Update : देश के 30 हजार से अधिक अस्पतालों में फ्री में इलाज करा सकेगी राजस्थान की जनता

आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने की संभावना

मौसम केन्द्र के अनुसार राज्य में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने और आगामी 2-3 दिन राज्य के कुछ भागों में सुबह के समय घना कोहरा दर्ज होने की संभावना है। आगामी दो-तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री गिरावट होने व राज्य के उत्तरी भागों में शीतलहर की संभावना है। राज्य के अधिकांश भागों में आगामी 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 2-5 डिग्री नीचे दर्ज होने व कहीं-कहीं शीतलहर की संभावना है।

माउंट आबू। एक मैदान में बिछी बर्फ। फोटो पत्रिका

माउंट आबू में दूसरे दिन भी न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस

पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू की वादियों में सर्दी के तेवर और तीखे हो गए। तापमापी के पारे में उतार-चढ़ाव के चलते शनिवार को दूसरे दिन भी न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस पर अटका रहा। जबकि अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस का इजाफा होने से तापमापी का पारा 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सवेरे बाग-बगीचों, सोलर प्लेटों, पेड़ पौधों के पत्तों, रात में खुले में खड़े वाहनों की छतों, खुले मैदानों में बर्फ की सफेद चादर सी बिछी देखी गई।

न्यूनतम - तापमान

फतेहपुर - 2.8
सीकर - 3.6
अलवर - 4.4
सिरोही - 5.0
झुंझुनू - 5.9
करौली - 6.1
अजमेर - 7.3
बीकानेर - 7.3
दौसा - 7.5
श्री गंगानगर - 7.6
जयपुर - 8.2
कोटा - 8.8।

ये भी पढ़ें

Former Mewar Royal Family : वसीयत पर आया नया कानूनी मोड़, आरोपों को लेकर लक्ष्यराज सिंह नाराज, 12 जनवरी को होगी सुनवाई

Updated on:
04 Jan 2026 01:31 pm
Published on:
04 Jan 2026 08:17 am
Also Read
View All

अगली खबर