जयपुर

Weather Update : मौसम विभाग का नया Prediction, 14-15 जून को राजस्थान के इन 5 संभाग में होगी अंधड़ संग बारिश

Weather Update : मौसम विभाग का नया Prediction है कि 14-15 जून को राजस्थान के इन 5 संभाग में अंधड़ संग बारिश होने की संभावना है। जानें आज 12 जून को मौसम कैसा रहेगा।
2 min read
Weather Update Meteorological Department New Prediction on 14-15 June Rajasthan these 5 divisions Rain Thunderstorm
फाइल फोटो पत्रिका

Weather Update : मौसम विभाग का नया Prediction है कि 14-15 जून को राजस्थान के इन 5 संभाग में अंधड़ संग बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार कोटा, उदयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन, आंधी के साथ हल्की बारिश का दौर 14-15 जून से शुरू होने की संभावना है। जोधपुर, बीकानेर संभाग में भी 15 जून को दोपहर बाद मेघगर्जन-आंधी, व हल्की बारिश की संभावनाएं हैं। बीकानेर संभाग व आसपास के क्षेत्रों में आगामी दो दिन तेज धूलभरी हवाएं चलने की संभावना है।

देश में सबसे गर्म शहर श्रीगंगानगर @ 48°

राजस्थान की गर्मी ने पूरे देशभर के रेकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बुधवार को राजस्थान ही नहीं, देश में सीजन का सबसे गर्म शहर श्रीगंगानगर दर्ज हुआ। यहां पारा 48 डिग्री पर पहुंच गया। इससे पहले एक जून 2018 को श्रीगंगानगर में 49.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था।

श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ के लिए रेड अलर्ट

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार राजस्थान में अभी तक का सर्वाधिक दिन का अधिकतम तापमान मई 2018 में फलोदी में 51 डिग्री दर्ज हुआ था। मौसम केन्द्र ने आगामी दो दिनों के लिए श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में रेड अलर्ट जारी किया है। गंगानगर में बीते 24 घंटे में सात डिग्री से अधिक रात के पारे में बढ़ोतरी हुई। यहां न्यूनतम तापमान 34.6 डिग्री दर्ज किया गया।

12-13 जून अधिकतम तापमान 47-48 डिग्री रहने की संभावना

मौसम केन्द्र के अनुसार बीकानेर संभाग के गंगानगर, हनुमानगढ़ में 12-13 जून अधिकतम तापमान 47-48 डिग्री, भीषण लू, और ऊष्णरात्रि का दौर जारी रहने की संभावना है। जोधपुर, जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग में भी आगामी तीन दिन अधिकतम तापमान 44-47 डिग्री, हीटवेव और ऊष्णरात्रि दर्ज होने की संभावना है।

अभी एक डिग्री और चढ़ेगा तापमान

मौसम केन्द्र की माने तो गुरुवार को श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में दिन के तापमान में एक डिग्री तक और बढ़ोतरी होगी। ऐसे में गंगानगर में तापमान 49 डिग्री तक पहुंच जाएगा।

प्रदेश के 8 शहरों में दिन का तापमान 45 डिग्री पार पहुंच

इधर, प्रदेश में आठ शहरों में दिन का तापमान 45 डिग्री पार पहुंच गया। जयपुर में दिन का तापमान 44.4 डिग्री दर्ज किया गया। इधर, दिन के साथ रात को भी तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। जयपुर में आज सुबह 6.30 बजे तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Updated on:
12 Jun 2025 06:35 am
Published on:
12 Jun 2025 06:35 am