जयपुर

Weather Update : मौसम विभाग का Prediction, 2 दिन चलेगी जबरदस्त शीतलहर पड़ेगा पाला

Weather Update : मौसम विभाग का अलर्ट है कि राजस्थान के कई जिलों में आने वाले 2 दिन जबरदस्त शीतलहर चलेगी और पाला पड़ेगा।

less than 1 minute read
Weather Alert

Weather Update : मौसम अपना रंग लगातार बदल रहा है। बारिश की संभावना अब खत्म सी हो गई है। पर सर्दी बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग का अलर्ट है कि राजस्थान के कई जिलों में आने वाले 2 दिन जबरदस्त शीतलहर चलेगी और पाला पड़ेगा। इसके साथ ही कोहरा भी छाने के भी संकेत मिले हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार रविवार को प्रदेश के 4 जिलों अलवर, झुंझुनूं, सीकर व चूरू में शीतलहर चली। इससे रात के पारे में गिरावट आई। सबसे कम न्यूनतम तापमान माउंट आबू में शून्य डिग्री रहा। सोमवार को भी अलवर, झुंझुनूं, सीकर व चूरू में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।

चूरू में प्रदूषण का स्तर 258 रहा

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार रविवार को चूरू में अधिकतम 25 व न्यूनतम तापमान 04.02 सेल्सियस डिग्री दर्ज किया। हवा की रफ्तार 1.9 किमी प्रतिघंटा रही। जबकि नमी का स्तर 31 फीसदी रहा। शहर में प्रदूषण का स्तर 258 रहा।

यह भी पढ़ें - MD Weather Alert : मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, 2 दिन तक बारिश और ओलावृष्टि संभव

उत्तरी हवाओं ने धोरों की पकड़ राह

मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार देश के उत्तरी इलाके में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के चलते उत्तरी हवाओं ने धोरों की राह पकड़ ली है। जिसके चलते मैदानी इलाकों में शीतलहर का असर आगामी दो दिन तक रहेगा। वहीं पाला पड़ने की संभावना भी बनीं हुई है। इसके अलावा आगामी दिनों में कोहरा छाने के भी संकेत हैं।

यह भी पढ़ें - Weather Update : मौसम विभाग का नया अलर्ट, 2-3 दिन इन 6 जिलों में पड़ेगी अति शीत लहर

Updated on:
15 Jan 2024 02:52 pm
Published on:
15 Jan 2024 02:51 pm
Also Read
View All