जयपुर

Weather Update: मानसूनी द्रोणिका के कारण आज 31 जिलों में होगी झमाझम बारिश

Weather Update : मौसम की धमाचौकड़ी जारी है। मानसून का चक्र पूरी तरह से देश को घेरे हुए है।
less than 1 minute read
Jul 15, 2023
heavy_rain_photo_2023-06-15_08-49-37.jpg

weather update : मौसम की धमाचौकड़ी जारी है। मानसून का चक्र पूरी तरह से देश को घेरे हुए है। एक तरफ से बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी तो दूसरी तरफ से अरब सागर से उठ रही हवाओं ने राजस्थान में चक्रवात बना रखा है। इसके कारण 15 जुलाई को 31 जिलों के लिए जयपुर मौसम केंद्र ने अलर्ट जारी किया है। इस समय मानसूनी द्रोणिका उत्तर की तरफ खिसकी हुई है। ऐसे छितराई बारिश देखने को मिल सकती है।

जयपुर मौसम विभाग ने कोटा, सवाईमाधोपुर करौली, धौलपुर दौसा, भरतपुर, अलवर में मध्यम वर्षा की संभावना है। यहां सचेत रहने की चेतावनी दी है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, उदयपुर, राजसमंद, भीलवाड़ा, झालावाड़, चितौड़गढ़, बारां, कोटा, बूंदी, टोंक, सवाई माधोपुर, धौलपुर, दौसा, जयपुर, भरतपुर, अलवर, सीकर, अजमेर, नागौर बीकानेर हनुमानगढ़ में हल्की बारिश की संभावना है। यहां तैयार रहने की चेतावनी दी है।

मानसून के बीच 39 डिग्री पहुंचा तापमान
राजस्थान में मौसम का गजब खेल देखने को मिल रहा है। एक तरफ मानसूनी बारिश का अलर्ट जारी हो रहा है तो दूसरी तरफ तापमान तांडव कर रहा है। पश्चिम राजस्थान में सबसे अधिक तापमान जैसलमेर, फलौदी का तापमान बना हुआ 39 डिग्री पार कर गया है। गंगानगर का तापमान पहुंचा 38.4 डिग्री, बाड़मेर जिले का तापमान 37 डिग्री से अधिक है। पूर्वी राजस्थान में करौली, फतेहपुर का तापमान 35 डिग्री से ज्यादा वहीं सिरोही का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री है।

Also Read
View All
राजस्थान सरकार के एक आदेश से 7 हज़ार ‘बेरोज़गारों’ को मिली सरकारी नौकरी, 5 हजार को तो गृह जिले में ही पहली पोस्टिंग

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले BJP का ‘बूथ अलर्ट’, संगठन ने शुरू की माइक्रो प्लानिंग, 61000 बूथों की होगी ग्रेडिंग

‘नंबर बढ़वाकर नौकरी दिलवा दूंगा’, जयपुर का बहुरूपिया ‘आलू’ गिरफ्तार, कभी फर्जी पुलिस तो कभी प्रोफेसर बनकर करता था ठगी

पंचायत चुनाव से पहले BAP के गढ़ में कांग्रेस का ‘मास्टरस्ट्रोक’! क्या मानगढ़ धाम के मुद्दे से बदलेगा वागड़ का सियासी गणित?

Jaipur Hit And Run Case: पिता और छोटी बहन की मौत के बाद मां से लिपट गया मासूम, तेज रफ्तार कार ने उजाड़ दिए 2 परिवार