जयपुर

Weather Update : राजस्थान में अगले सप्ताह ऐसा रहेगा मौसम,25-26 अक्टूबर को बारिश की संभावना

Weather Update : बंगाल की खाड़ी पर बना कम दबाव का क्षेत्र इस सप्ताह चक्रवात का रूप ले सकता है। जिसका असर राजस्थान में भी नजर आएगा।
2 min read
Oct 20, 2022
weather_update.jpg
weather update : File Photo

जयपुर। बंगाल की खाड़ी पर बना कम दबाव का क्षेत्र इस सप्ताह चक्रवात का रूप ले सकता है। जिसका असर राजस्थान में भी नजर आएगा। प्रदेश में सर्दी बढ़ेगी और तापमान में गिरावट आएगी। इसके साथ ही 25 और 26 अक्टूबर को बारिश भी हो सकती है। बीती रात राजस्थान के 15 जिलों में रात का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस से कम रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 48 घंटे में यह दक्षिणपूर्व और पूर्वमध्य के आस पास कम दबाव के क्षेत्र प्रभावी हो सकता है। इसके बाद यह पश्चिम की ओर आगे बढ़ेगा। तटीय क्षेत्रों में यह तूफान तबाही भी मचा सकता है।

चक्रवात का प्रभाव उत्तरी आंध्र प्रदेश से होते हुए तटीय ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कई जिलों में देखा जाएगा। इस चक्रवात का असर केवल तटीय इलाकों में ही नहीं होगा। उत्तरी राज्यों में भी इसका प्रभाव देखा जाएगा। पहाड़ों पर अगले 24 घंटों के दौरान बर्फबारी जारी रहेगी। दिल्ली सहित पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, गुजरात,राजस्थान के तापमान में गिरावट आएगी।

सर्दी का असर रहेगा तेज
मौसम विभाग के मुताबिक मानसून ने इस बार दक्षिणी राजस्थान में देरी से प्रवेश किया और विदाई के बाद भी अक्टूबर में बारिश हुई। वातावरण में नमी का स्तर अधिक बना हुआ है। इसके चलते दिसंबर तक पारा माइनस तक जाने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी राजस्थान में उत्तरीए उत्तरी-पूर्वी और पूर्वी हवा का खासा प्रभाव रहता है। बंगाल और हिमालय की ओर से आने वाली उत्तरी-पूर्वी हवाओं से इस बार बीते सालों की तुलना में तेज सर्दी पड़ने की संभावना बनी हुई है।

17 जिलों का पारा 19. डिग्री से कम
तापमान की बात करें तो बीती रात प्रदेश के 17 जिलों का न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस से कम रिकॉर्ड किया गया। वहीं सिरोही का दिन का पारा सबसे अधिक 39.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Published on:
20 Oct 2022 08:21 pm