जयपुर

राजस्थान में बदला मौसम, यहां बारिश और गिरे ओले, बिजली गिरने से दो की मौत, यहां अलर्ट

Weather Update : राजस्थान में नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आ गया है। राज्य में कई शहरों में बादल छाए रहे। वहीं आधा दर्जन से अधिक शहरों में बूंदाबादी से लेकर मध्यम दर्जे की बारिश हुई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Nov 2023, 8:48 PM IST
weather update rain and hailstone in rajasthan imd alert weather forecast

weather update : जयपुर। राजस्थान में नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आ गया है। राज्य में कई शहरों में बादल छाए रहे। वहीं आधा दर्जन से अधिक शहरों में बूंदाबादी से लेकर मध्यम दर्जे की बारिश हुई। जालोर के बागोड़ा में ओले गिरे। सिरोही के माउंट आबू में भी तेज सर्दी रही। इधर, पाली, सिरोही, जोधपुर, बाड़मेर सहित कई जिलों में बारिश का दौर चला।

बादल छाए रहने, बारिश और ओले गिरने से राज्य के जिलों में दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। अधिकतर शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री से नीचे रहा। राज्य में बाड़मेर दिन में सबसे ठंडा रहा। यहां दिन का अधिकतम तापमान 17.9 डिग्री दर्ज हुआ। वही, एक दर्जन जगहों पर न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से कम दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में दिन का तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री रहा।

आगे क्या
मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार बरसात की गतिविधियां सोमवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में जारी रहेगी। खासकर कोटा, जयपुर, अजमेर व भरतपुर संभाग में बरसात की संभावना है।

बिजली गिरने से दो की मौत
जालोर जिले के सायला के पास डाबली में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवती की मौत हो गई। बाड़मेर जिले के बाखासर पुलिस थाना क्षेत्र के मूलानी गांव में बिजली गिरने से पुत्र मुस्ताक (12) की मौत हो गई। वहीं झुलसी हालात में पिता को अस्पताल में भर्ती करवाया है। जिले के शिव के सूजों का निवाण में एक बाड़े पर बिजली गिरने से 90 भेड़-बकरियों की मौत हो गई। दूसरी तरफ बाड़मेर शहर की इंदिरा कॉलोनी में एक मकान की छत पर बिजली गिरने से काफी नुकसान हुआ।

कहां कितनी बारिश
जगह : मिलीमीटर
डबोक : 4
बाड़मेर : 17.1
जोधपुर : 5.6
फलोदी : 7.6
डूंगरपुर 7
जालोर 15.5
सिरोही 7.5

Updated on:
26 Nov 2023, 8:48 PM IST
Published on: