जयपुर

Weather Update: राजस्थान में कड़ाके की ठंड, अगले हफ्ते फिर आएगा नया पश्चिमी विक्षोभ, ऐसा रहेगा असर

Weather Update: राजधानी में सर्द हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी है। रात ही नहीं, दिन में भी सर्द हवा चल रही है। इससे दिन और रात के पारे में गिरावट दर्ज हो रही है। सर्दी बढ़ने के साथ ही शहर में लोग सुबह से रात तक गर्म कपड़ों में नजर आ रहे हैं।
less than 1 minute read
• •
Dec 08, 2023
weather update

Weather Update: राजधानी में सर्द हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी है। रात ही नहीं, दिन में भी सर्द हवा चल रही है। इससे दिन और रात के पारे में गिरावट दर्ज हो रही है। सर्दी बढ़ने के साथ ही शहर में लोग सुबह से रात तक गर्म कपड़ों में नजर आ रहे हैं। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान माउंट आबू में दर्ज किया गया है। एक दिन पहले बुधवार को माउंट आबू में न्यूनतम तापमान माइनस एक डिग्री दर्ज किया गया था। गुरुवार को तापमान बढ़कर 1.5 डिग्री पर आ गया।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में मौसम विभाग का अलर्ट, कुछ ही देर में इन 6 जिलों में होगी बारिश

मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार जयपुर में दिन का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री दर्ज किया गया। रात का न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम केन्द्र के अनुसार 10 दिसंबर तक जयपुर में उत्तरी हवा का असर रहेगा। दिन और रात के तापमान में गिरावट होगी। वहीं, 10 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री या इससे से कम रहा। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया।


मौसम विभाग के अनुसार 11 दिसंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। शुष्क मौसम के कारण सर्दी तेज होगी। इस दौरान हवाएं चलने के कारण तापमान गिरेगा। दिन और रात के तापमान में अंतर कम होने के कारण दिन में सर्दी रहेगी।

Published on:
08 Dec 2023 08:35 am
Also Read
View All
पंचायत चुनाव जयपुर : प्रथम चरण के लिए 8 अक्टूबर को जारी होगी लोकसूचना, पंचायत समितिवार रिटर्निंग अधिकारी तय

जयपुर ATM लूटकांड का मास्टरमाइंड मस्तराम गिरफ्तार, कोटा-कोयम्बटूर में काट रहा था फरारी, लाखों रुपए और हथियार बरामद

राजस्थान में सक्रिय हो रहा नया पश्चिमी विक्षोभ, इन जिलों में बारिश की संभावना, जानें कब से पड़ेगी सर्दी

‘धंधा करना है तो रंगदारी दो…’: जयपुर में जमीन की देखभाल करने वाले को जान से मारने की धमकी, कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अरेस्ट

जयपुर में रितुराज लोहार मौत मामले में बड़ा अपडेट, सांप के डसने की कहानी पर उठे सवाल; पूर्व मंत्री ने लगाए गंभीर आरोप