जयपुर

मौसम अपडेट: अगले 2-3 घंटे में यहां-यहां आएगी तेज आंधी, ALERT हुआ जारी

Thunderstorm Alert: प्रदेशभर में मौसम ने फिर से करवट ली। मौसम विभाग की नई रिपोर्ट के अनुसार, जयपुर में अगले 2-3 घंटों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी तेज हवाएं चलने की संभावना है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Apr 2023, 11:50 AM IST
thunderstorm.jpeg

Thunderstorm Alert: प्रदेशभर में मौसम ने फिर से करवट ली। मौसम विभाग की नई रिपोर्ट के अनुसार, जयपुर में अगले 2-3 घंटों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी तेज हवाएं चलने की संभावना है। रविवार को जयपुर, अलवर, दौसा, सीकर, चूरू, झुंझुनू सहित कई जिलों में तेज हवा के साथ धूल का गुबार आसमान में छा गया। कई स्थानों पर हल्की तो कुछ जगह तेज बारिश हुई। इससे तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई लेकिन धूल भरी तेज हवा चलने की खबर ने जयपुर और आसपास के क्षेत्रों के निवासियों को चिंतित कर दिया।

आगे तीन दिन बढ़ेगा तापमान:
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अब तीन दिन मौसम साफ रहेगा। साथ ही तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होगी। इसके बाद 26 अप्रेल को प्रदेश के दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं मेघगर्जन व हल्की बारिश होने के आसार है। 27- 28 अप्रेल से एक नया तंत्र सक्रिय होने से एक बार फिर प्रदेश में आंधी व बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेगी।

26 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभी होगी बारिश:
मौसम विभाग की मानें तो अप्रेल का मौसम भी सुहाना रहेगा। 26 अप्रैल को प्रदेश के दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं मेघगर्जन व हल्की बारिश बूंदाबांदी होगी। इसके साथ ही 27 अप्रैल से प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। इसके कारण आंधी और बारिश होगी। अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में बारिश होने से गर्मी कम रहेगी।

Updated on:
24 Apr 2023, 11:50 AM IST
Published on: