जयपुर

Weather Update : मौसम विभाग का अलर्ट, 2 घंटे में 3 जिलों में होगी बारिश व मेघ गर्जन

Weather Update : मौसम विभाग का नया अलर्ट आया है कि 2 घंटे में राजस्थान के 3 जिलों में बारिश के साथ मेघ गर्जन होगी। इसके साथ ही मौसम विभाग ने आम जनता को चेताया है।
2 min read
weather_alert_25.jpg
Weather Alert

weather update : मौसम लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग का नया अलर्ट आया है कि 2 घंटे में राजस्थान के 3 जिलों में बारिश के साथ मेघ गर्जन होगी। इसके साथ ही मौसम विभाग ने आम जनता को चेताया है। मौसम विभाग का अपडेट है कि झुझुंनू, सीकर, जयपुर उत्तर और आस-पास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्की वर्षा की संभावना है। मेघ गर्जन के समय सुरक्षित स्थानों की शरण लें। पेड़ों के नीचे शरण लेने से बचें। बारिश रुकने का इंतजार करें। पिछले 24 घंटों में हनुमानगढ़, चूरू, झुझुंनू, सीकर व आसपास के क्षेत्र में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई तथा अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य दर्ज किया गया है।

साथ ही बीते 24 घंटों में राज्य के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज हुए है। जो कि सामान्य की श्रेणी में है। सर्वाधिक अधिकतम तापमान कोटा में 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।



मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार आज गुरुवार 4 अप्रैल को उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। आज बीकानेर, कोटा, उदयपुर संभाग में बादल छाए रहने व कहीं-कहीं हल्की बारिश/बूंदाबांदी की संभावना है। 5-6 अप्रैल को कुछ भागों में बादल छाने व छुटपुट हल्की बारिश/बूंदाबांदी की संभावना है।

यह भी पढ़ें - राजस्थान में एक गांव के मिस्त्री ने किया कमाल, बनाए 4 उपकरण, अब फ्री में मिलेगी 24 घंटे बिजली!



राजस्थान में बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिला। राज्य के कई जिलों में तेज हवा के साथ आंधी आई और बूंदाबांदी दर्ज की गई। हवा में नमी के कारण दिन के तापमान में भी 2 से 3 डिग्री तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे अधिक दिन का पारा कोटा में 39 डिग्री दर्ज किया गया। सबसे कम दिन का तापमान माउंट आबू में 29 डिग्री सेल्सियस रहा।



राजधानी जयपुर में दिन का तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया लेकिन शाम पांच बजे बाद अचानक मौसम बदल गया और आसमान में बादल छा गए थे। जयपुर का आज अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान करीब 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें - वैभव गहलोत का चुनाव प्रचार करेंगे सचिन पायलट या नहीं, आई बड़ी खबर

Updated on:
04 Apr 2024 04:14 pm
Published on:
04 Apr 2024 04:13 pm