जयपुर

Weather Update : राजस्थान में आज से अचानक बदलेगा मौसम, इन 2 संभाग में होगी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट

Weather Update : मौसम विभाग का नया अलर्ट। राजस्थान में आज से मौसम बदल सकता है। राजस्थान के इन 2 संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। जानें 24 दिसंबर और 25 दिसम्बर को मौसम कैसा रहेगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Dec 2024, 5:41 PM IST
Weather Update Weather Change Suddenly Today Rajasthan these 2 Divisions Rain Meteorological Department New Alert

Weather Update : राजस्थान में इस वक्त कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। साथ ही घना को​हरा छाया हुआ है। प्रदेश में ठंडी हवाओं का दौर चल रहा है। पर मौसम विभाग के अनुसार आज से राजस्थान का मौसम अचानक बदल जाएगा। मौसम विभाग का Prediction है कि आज रविवार 23 दिसंबर भरतपुर, जयपुर संभाग के बादल छा सकते हैं। इसके साथ ही कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है। वहीं 24 दिसंबर-25 दिसम्बर को कोटा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर, उदयपुर और जोधपुर संभागों में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव, पूर्वी हवाओं का बढ़ेगा प्रभाव

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि 25-26 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। यह उत्तर भारत पर एक्टिव होगा। जिसका प्रभाव राजस्थान में भी देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से पूर्वी हवाओं का प्रभाव बढ़ जाएगा। ऐसी संभावना है कि 26 दिसंबर-27 दिसंबर को तेज बारिश हो सकती है। साथ ही कहीं-कहीं ओले गिरने की भी संभावना है।

बीते 24 घंटें में सबसे कम तापमान करौली में दर्ज

राजस्थान में मौसम शुष्क है। राज्य में कहीं-कहीं कोहरा दर्ज किया गया है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बाडमेर व जालौर 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही राजस्थान में निम्नतम न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस करौली में दर्ज किया गया।

Updated on:
22 Dec 2024, 5:41 PM IST
Published on: