5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update : राजस्थान में 2 पश्चिमी विक्षोभ होंगे एक्टिव, अब होगी बारिश, जानें 23-24-25-26 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम

Weather Update : मौसम विभाग का नया अपडेट है कि दिसम्बर माह के आने वाले सप्ताह में 2 पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाले हैं। जिनके प्रभाव से राजस्थान में बादल छाए रहने व बारिश की संभावना है। जानें 23-24-25-26 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 20 Dec 2024, 6:40 PM IST

Weather Update Rajasthan 2 Western Disturbances will be Active Now Rain know how Weather on 23-24-25-26 December IMD

Weather Update : मौसम विभाग का नया अपडेट है कि दिसम्बर माह के आने वाले सप्ताह में 2 पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाले हैं। जिनके प्रभाव से राजस्थान में बादल छाए रहने व बारिश की संभावना है। 23-24-25-26 दिसंबर को राजस्थान में कैसा मौसम रहेगा तो मौसम विभाग के नए Prediction के अनुसार इन चार दिन राजस्थान के पूर्वी व पश्चिमी क्षेत्र में बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस बारिश के बाद तो कड़ाके की ठंड शुरू हो जाएगी।

23 दिसंबर को मौसम अपडेट

मौसम विभाग के नए Prediction के अनुसार 23 दिसंबर को पूर्वी राजस्थान के कोटा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर, उदयपुर संभागों में कहीं-कहीं पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में सिर्फ जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं पर हल्की वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें -जयपुर के लिए खुशखबर, मौसम की तरह अब वायु प्रदूषण का भी लग रहा पूर्वानुमान

24 दिसंबर को मौसम अपडेट

मौसम विभाग के नए Prediction के अनुसार 24 दिसंबर को पूर्वी राजस्थान के कोटा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर, उदयपुर संभागों में कहीं-कहीं पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। पर 24 दिसम्बर को पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें -Jaipur Gas Tanker Blast : जयपुर में दर्दनाक हादसा, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, सीएम भजनलाल ने संभाला मोर्चा

25 दिसंबर को मौसम अपडेट

मौसम विभाग के Prediction के अनुसार 25 दिसंबर को पूर्वी राजस्थान के कोटा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर, उदयपुर संभागों में कहीं-कहीं पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। जबकि पश्चिमी राजस्थान में 25 दिसंबर को सिर्फ जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं पर हल्की वर्षा होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें -राजस्थान के इन 31 हजार परिवार को मिलेगा तोहफा, बसन्त पंचमी के दिन दिए जाएंगे पट्टे

26 दिसंबर को मौसम अपडेट

मौसम विभाग के Prediction के अनुसार 26 दिसंबर को पूर्वी राजस्थान के कोटा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर, उदयपुर संभागों में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में 26 दिसंबर को जोधपुर, बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं पर हल्की वर्षा होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें - अजमेर दरगाह में शिव मंदिर का दावा करने वाली याचिका पर कोर्ट में हुई सुनवाई, पेश किया गया बड़ा सुबूत

बीते 24 घंटे में फतेहपुर सीकर में सबसे कम तापमान दर्ज

मौसम केन्द्र ने 3 दिन शीतलहर जारी रहने की संभावना जताई है। इसी के साथ प्रदेश में अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, झुंझुनूं, करौली, कोटा, सवाईमाधोपुर में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। सीकर, अलवर, झुंझुनूं, चूरू, हनुमानगढ़, नागौर, श्रीगंगानगर में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। इधर, प्रदेश में बीते 24 घंटे में डूंगरपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस व निम्नतम न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस फतेहपुर सीकर में दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें - Jaipur Gas Tanker Blast : इस पोटली में कौन था जानकर रो देंगे, देखें तस्वीरें-कंपा देंगी रुह