22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान के इन 31 हजार परिवार को मिलेगा तोहफा, बसन्त पंचमी के दिन दिए जाएंगे पट्टे

Rajasthan News : नए साल में राजस्थान के इन 31 हजार परिवार को तोहफा मिलेगा। बसन्त पंचमी के दिन पट्टे दिए जाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 20 Dec 2024, 2:33 PM IST

Rajasthan These 31 Thousand Families will Get a Gift leases Given on Basant Panchami

शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर

Rajasthan News : नए साल में राजस्थान के इन 31 हजार परिवार को तोहफा मिलेगा। बसन्त पंचमी के दिन पट्टे दिए जाएंगे। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने गुरुवार को संभाग के सभी जिलों के जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।

मंत्री मदन दिलावर ने ली समीक्षा बैठक

मंत्री मदन दिलावर ने स्वच्छ भारत मिशन, घुमन्तु अर्द्ध घुमन्तु परिवारों को पट्टा वितरण, पौधरोपण की समीक्षा की। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना ने संभाग के जिलों की प्रगति की जानकारी दी। अजमेर दक्षिण विधायक अनिता भदेल, भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी, आसीन्द विधायक जब्बर सिंह सांखला, मसूदा विधायक विरेन्द्र सिंह कानावत, देवली विधायक राजेन्द्र गुर्जर, ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत एवं नसीराबाद विधायक मस्वरूप लांबा ने क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के बारे में चर्चा की।

बीएसआर रेट जारी करने वाला राजस्थान पहला राज्य

मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के लिए BSR रेट जारी करने वाला राजस्थान पहला राज्य है। कई स्थानों पर कार्य प्रारंभ हो चुका है। शहरों की तर्ज पर गांवों में भी घर.घर कचरा संग्रहण नए वर्ष से चालू होगा।

यह भी पढ़ें : Weather Update : मौसम विभाग का Prediction, राजस्थान के इन 6 संभाग में 26-27 दिसम्बर को होगी बारिश

सफाई न होने पर ठेकेदार से वसूला जाएगा जुर्माना

मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि ओडीएफ के तहत शौचालय कार्यशील होना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों में तरल एवं ठोस कचरा प्रबन्धन पर फोकस होना चाहिए। सफाई नहीं होने पर ठेकेदार से प्रति स्थल जुर्माना वसूला जाएगा। समारोह में पत्तल जैसी सामग्री का इस्तेमाल करना चाहिए।

यह भी पढ़ें : Winter Holidays : राजस्थान में शीतकालीन अवकाश अभी तय नहीं, असमंजस में शिक्षक व छात्र

बसन्त पंचमी के दिन जारी होंगे पट्टे

मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि देश के 31 हजार से अधिक घुमन्तु और अर्द्द घुमन्तु परिवारों को बसन्त पंचमी के दिन पट्टे जारी किए जाएंगे। जिला प्रमुखती सुशील कंवर पलाडा, नागौर जिला प्रमुख भागीरथ राम चौधरी, टोंक जिला प्रमुख सरोज कंवर, भीलवाड़ा जिला प्रमुख वरजी बाई और अन्य ने चर्चा की।

यह भी पढ़ें : Jaipur Gas Tanker Blast : जयपुर में दर्दनाक हादसा, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, सीएम भजनलाल ने संभाला मोर्चा

बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग