2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान बोर्ड की प्रेक्टिकल परीक्षाओं में शिक्षकों की मेहमान नवाजी से मदन दिलावर नाराज, कहा- लगाएंगे सख्ती से रोक

Madan Dilawar Angry : शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर की बड़ी घोषणा। मदन दिलावर ने कहा राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की प्रेक्टिकल परीक्षाओं में शिक्षकों की मेहमान नवाजी गलत परम्परा है। इस पर सख्ती से रोक लगाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 19 Dec 2024, 7:29 PM IST

Madan Dilawar is Angry Rajasthan Secondary Education Board Practical Exams Teachers Hospitality said will strictly stop it

Madan Dilawar Angry : शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर की बड़ी घोषणा। मदन दिलावर ने कहा राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं में प्रैक्टिकल परीक्षा लेने जाने वाले शिक्षकों का स्वागत एवं मेहमान नवाजी करवाना गलत परम्परा है। इस पर सख्ती से रोक लगाएंगे।

पारदर्शिता एवं सुरक्षा बेहद जरूरी

मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि रीट एवं बोर्ड परीक्षाओं में गोपनीयता, पारदर्शिता एवं सुरक्षा बेहद जरूरी है। इसके लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे। राजस्थान बोर्ड की पूरे देश में साख है। यह साख बरकरार रहनी चाहिए। परीक्षाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें -Weather Update : मौसम विभाग का Prediction, राजस्थान के इन 6 संभाग में 26-27 दिसम्बर को होगी बारिश

साख को बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने गुरुवार को राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के मीटिंग हॉल में रीट, बोर्ड परीक्षाओं एवं बोर्ड के कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की पूरे देश में बहुत अच्छी साख है। यह साख बरकरार रहनी चाहिए। इस साख को बनाए रखना आपकी और हमारी जिम्मेदारी है।

प्रतियोगी परीक्षाओं ने प्रदेश को किया बहुत बदनाम

मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि पिछले वर्षों में प्रतियोगी परीक्षाओं ने प्रदेश को बहुत बदनाम किया है। इस तरह की स्थितियां दोबारा नहीं आनी चाहिए। सभी परीक्षाएं पूरी तरह से सुरक्षित और निष्पक्ष तथा लीकप्रूफ बनाई जाएं।

व्यवस्था को बनाया जाएगा फुलप्रूफ

मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि गत दिनों बिना कॉपी जांचे अंक देने का प्रकरण प्रकाश में आया था। ये बहुत गंभीर मामला है, इस तरह के मामले की दोबारा पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। इस व्यवस्था को फुलप्रूफ बनाया जाए ताकि कोई शिक्षक आगे से इस तरह की लापरवाही नहीं कर सके।

रीट परीक्षा की हर स्तर की ली जाएगी जानकारी

शिक्षा मंत्री मंत्री मदन दिलावर ने बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाली रीट परीक्षा की आयोजन प्रणाली की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने इसके हर स्तर की जानकारी ली।

विशेष दिशा.निर्देश जारी किए जाएंगे

शिक्षा मंत्री मंत्री मदन दिलावर ने बोर्ड परीक्षाओं में स्कूलों में प्रायोगिक परीक्षा लेने आने वाले शिक्षकों की आवभगत और मेहमान नवाजी पर नाराजगी प्रकट करते हुए इस पर रोक लगाने को कहा। बोर्ड के अधिकारियों ने कहा कि इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। इस प्रवृति पर निगरानी रखी जाएगी और कहीं से शिकायत मिलती है तो उस पर कार्रवाई भी होगी।

यह भी पढ़ें -संसद में धक्का-मुक्की मामले पर भड़के सचिन पायलट, भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहीं बड़ी बात