
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में कॉमर्स ने किया कमाल
RBSE 12th Result 2024 : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) 12वीं कक्षा के रिजल्ट की आज 20 मई को संभागीय आयुक्त (बोर्ड प्रशासक) महेश चन्द्र शर्मा ने घोषणा की। विज्ञान वर्ग में 97.73, कॉमर्स वर्ग में 98.95 और आट्र्स वर्ग में 96.88 फीसद छात्र-छात्राएं पास हुए। सबसे बड़ी बात यह रही कि तीनों संकाय के रिजल्ट में लड़कों को पछाड़ते हुए लड़कियों ने अपना परचम लहराया। बोर्ड सचिव कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया इस साल 2024 में कला, विज्ञान और कॉमर्स तीनों का रिजल्ट एक साथ आया। इससे पहले कोरोना काल में तीनों संकाय का रिजल्ट एक साथ घोषित किया गया था। गत वर्ष की तुलना में इस बार का रिजल्ट अधिक रहा है। तीनों संकाय (साइंस, कॉमर्स और आट्र्स) के रिजल्ट में लड़कियां आगे रहीं।
RBSE के जारी किए परिणाम में बाड़मेर की तरूणा चौधरी ने साइंस 99.80 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में किया टॉप किया है। हालांकि बोर्ड औपचारिक तौर पर टॉपर की घोषणा नहीं करता है।
यह भी पढ़ें -
Updated on:
20 May 2024, 2:21 PM IST
Published on:
20 May 2024, 2:06 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.