जयपुर

मौसम अपडेट: फिर बदलने वाला है मौसम, कल से अगले 3 दिन तक ऐसा रहेगा मौसम

Weather Forecast: राजस्थान में तापमान की तपन जारी है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में शुक्रवार को 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 May 2023, 1:42 PM IST
Rajasthan Weather Update .jpg
Rajasthan Weather Update

Weather forecast राजस्थान में तापमान की तपन जारी है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में शुक्रवार को 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सर्वाधिक तापमान बाड़मेर में 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आंधी बारिश की गतिविधियों में आगामी 24 घंटों बाद कमी आएगी।

7 मई से राज्य के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है। आगामी 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। 8-9 मई के दौरान कुछ भागों में अधिकतम तापमान 40-43 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज होने की संभावना है।

यहां मेघगर्जन और बारिश
मौसम विभाग के जयपुर केंद्र ने बताया कि शनिवार को चूरू, सीकर श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों मे कहीं-कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने सलाह भी दी है कि मेघ गर्जन के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लें और पेड़ों के नीचे शरण ना लेवें। मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें।

इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
राज्य में पिछले कई दिनों से चल रहा आंधी-बारिश का दौर शनिवार को खत्म हो जाएगा। रविवार को पारे में 3 डिग्री तक बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग के अनुसार अलवर, बारां, भरतपुर, दौसा, डूंगरपुर, झुंझुनूं, सीकर, चूरू, बीकानेर, हनुमानगढ़, नागौर व श्रीगंगानगर में शनिवार को आंधी-हल्की बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को भी कुछ जिलों में बूंदाबांदी हुई। बाड़मेर में 40.1 डिग्री पारा दर्ज किया गया।

Published on:
Also Read
View All
घर के अंदर चाबी, बाहर चोरी हो गई गाड़ी, कीलैस एंट्री वाली लग्जरी कारें चोरों के निशाने पर

राजस्थान विश्वविद्यालय के कॉलेज में फ्रेशर पार्टी की मांग पर बवाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लक्ष्यराज सिंह चूंडावत ने हटाई प्रिंसिपल की कुर्सी

पंचायत चुनाव के नतीजों से भाजपा आलाकमान नाराज, राजस्थान के दिग्गज नेताओं को दिल्ली तलब कर लिया आड़े हाथ

Rajasthan UP Zila Pramukh Chunav: एक दिन में ही बदले समीकरण: चूरू में कांग्रेस तो ब्यावर में भाजपा ने जीता उप जिला प्रमुख चुनाव, जानें कहां से कौन जीता

Rajasthan Zila Pramukh Result: हनुमान बेनीवाल के गढ़ में खेल? क्रॉस वोटिंग से जीती भाजपा, 1 वोट ने बदल दी बाजी, आरएलपी में बड़ी सेंध