Weather alert in Rajasthan : राजस्थान में होली के बाद से ही तापमान में वृद्धि होना शुरू हो गया था। लेकिन अब प्रदेश के कुछ भागों में 5 अप्रेल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।
Weather alert in Rajasthan : राजस्थान में मौसम को लेकर राहत देने वाली खबर सामने आई है। प्रदेश में विंड पैटर्न बदलने के साथ ही मौसम में बदलाव आ गया है। हवा में नमी की मात्रा बढ़ने से बढ़ते तापमान पर कुछ हद तक ब्रेक लगा है। जबकि होली के बाद से ही तापमान में वृद्धि होना शुरू हो गया था। लेकिन अब प्रदेश में ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार अप्रेल के पहले सप्ताह में प्रदेश के कुछ भागों में 5 अप्रेल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसका असर दो दिन के दौरान कहीं कहीं मेघगर्जना के साथ हल्की बारिश के रूप में नजर आएगा।
यह भी पढ़ें : रविंद्र सिंह से ज्यादा अमीर उनकी पत्नी, जानें भाटी के पास कितनी संपत्ति...?
इधर, प्रदेश में सर्वाधिक दिन का तापमान डूंगरपुर में 37.7 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा कोटा में 37.6 डिग्री, बाड़मेर में 37.2 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा राजधानी जयपुर में दिन का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें : राजस्थान में वंशवाद चुनावी मुद्दा... परहेज किसी को नहीं, भाजपा- कांग्रेस ने इन परिवारों को बांटे टिकट