जयपुर

ऐसा क्या हुआ कि बेटे को रोते देखा तो मां के पैरों तले खिसक गई जमीन

करीब आधा दर्जन मकानों के उपकरण फुंके, बिजली कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज
2 min read
• •
Updated: 17 Jun 2018, 6:51 PM IST
jaipur
ऐसा क्या हुआ कि बेटे को रोते देखा तो मां के पैरों तले खिसक गई जमीन

जयपुर. करधनी थाना अंतर्गत नांगल जैसा बोहरा स्थित ग्रीन पार्क विस्तार में शनिवार शाम को हाईवोल्टेज के कारण घरों की सर्विस लाइन में करंट दौडने के साथ जोरदार धमाका हुआ। इससे मकान की पट्टियां और गेट टूटने के साथ करंट से एक बालक झुलस गया, वहीं घर के बाहर बैठी एक महिला पर पोल से निकली चिंगारियों से झुलस गई। हादसे में करीब आधा दर्जन मकानों में बिजली के उपकरण फूंक गए। गंभीर झुलसे बालक को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीडि़त बालक के पिता ने बिजली कर्मचारियों की लापरवाही के कारण हादसा होने और लोगों का जीवन संकट में डालने का मामला दर्ज कराया है। हादसे का शिकार ९ वर्षीय वरूण ग्रीन पार्क विस्तार निवासी मोहर सिंह का बेटा है। शनिवार शाम करीब सात बजे वरूण घर की छत पर कपड़े लेने गया था। तभी हाईवोल्टेज के कारण एलटी लाइन से घरों की सर्विस लाइन में चिंगारी के साथ करंट दौड़ा और घर में धमाका हो गया। मकान में छत की दो पट्टियां और गेट टूट गया। करंट की चपेट में आने से वरूण भी झुलस गया।

इधर एक महिला झुलसी, उधर रोते हुए आया बालक

कॉलोनी में ही घर के बाहर बैठी मीना जांगिड़ ने बताया कि अचानक धमाका होने से सन्न रह गई। तभी विद्युत पोल से आग की तरह चिंगारियां नीचे गिरने लगी। चिंगारियों की चपेट में आने से उसकी पीठ और साड़ी जल गईं। उधर, वरूण की मां ने बताया कि हादसे के बाद बेटा रोते हुए आया तो उसे देख पैरों तले जमीन किसक गई। उसके दोनों हाथ, पेट और चेहरा झुलसा हुआ था। उसे एसएमएस अस्पताल पहुंचाया, लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी। फिर तबीयत बिगडऩे पर उसे कांवटिया अस्पताल ले गए, जहां से उसे एसएमएस अस्पताल रैफर कर दिया गया।

गेट टूटने से लकड़ी के टुकड़े से घायल

स्थानीय निवासी पोखरमल ने बताया कि एक पल ऐसा लगा कि पूरे घर में करंट दौड़ गया। गेट टूटने से लकड़ी के एक टुकड़ा लगने से पोखरमल भी घायल हो गया।

दो माह पहले लग गई थी आग

स्थानीय गणपत सिंह ने आरोप लगाया कि दो माह पहले भी विद्युत पोल में बड़ी संख्या में धमाके के साथ चिंगारियां निकल रही थी। शिकायत के बाद बिजली कर्मचारी खानापूर्ति कर चले गए। उन्होंने बताया कि नजदीक स्थित अन्य कॉलोनी में विद्युत पोल में आ रहे करंट से दो गाय मर गई थी।


झोटवाड़ा जेईएन गजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि सीकर रोड 5 नंबर से हीरापुरा पावर हाउस तक लोगों ने हाईटेंशन लाइन के नीचे मकान बना रखे हैं। ऊपर हाईटेंशन लाइन व नीचे घरेलू लाइन होने पर करंट रिवर्स होने से हादसा हुआ है। ट्रांसफार्मर के चारों और सेफ्टी गार्ड व लटकते हुए तारों के बीच पोल लगाने का निर्देश ठेकेदार को दे दिया है आज से ही कार्य चालू है।

Published on: