जयपुर

मोबाइल गुम हो जाए क्या करें

Jul 29, 2026
Rajasthan

शिकायत समाधान

फोन खो जाने पर सर्वप्रथम राजस्थान पुलिस पोर्टल पर 'नागरिक सेवाएं' में जाकर "खोया हुआ सामान" (लोस्ट आर्टिकल) पर क्लिक कर फॉर्म की पूर्ति करें और सब्मिट पर क्लिक करें। उसके बाद अपने खोए हुए मोबाइल नंबर को इस कम्पलेँट के मार्फत पुनः प्राप्त करें।नंबर पुनः चालू हो जाए उसके उपरांत ceir portel पर जाकर ब्लॉक स्टॉलन/ लॉस्ट मोबाइल पर क्लिक करें। फॉर्म की पूर्ति करें (मोबाइल नम्बर 1 में वही मोबाइल नंबर भरने हैं जो खोए मोबाइल में थे और जिसे वापस चालू करवा लिया गया है) पुलिस कम्पलेँट व मोबाइल बिल की कॉपी अपलोड करें। इसके बाद प्रोसेस्ड करें । पुलिस थाने में जाकर मोबाइल गुम होने की रिपोर्ट दें।

प्रेम नारायण,
प्रभारी साइबर सेल दौसा

Updated on:
29 Jul 2026 06:00 am
Published on:
29 Jul 2026 06:00 am