20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RPSC SI Exam: 11 जिलों के 666 केंद्रों पर हुई RPSC SI पुनः परीक्षा, 69.58 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

Rajasthan Police SI: 11 जिलों के 666 केंद्रों पर हुई RPSC SI पुनः परीक्षा, कंट्रोल रूम से आयोग ने रखी नजर। RPSC SI पुनः परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, पहली पारी में 69.58% और दूसरी में 69.03% अभ्यर्थी पहुंचे।
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Sep 20, 2026

RPSC SI Exam

RPSC SI Exam

RPSC SI Exam: जयपुर. राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से उप निरीक्षक (SI) एवं प्लाटून कमाण्डर प्रतियोगी पुनः परीक्षा-2021 का आयोजन रविवार, 20 सितंबर 2026 को प्रदेश के 11 जिलों में किया गया। परीक्षा दो पारियों में आयोजित हुई। आयोग के अनुसार पहली पारी में 69.58 प्रतिशत और दूसरी पारी में 69.03 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा के लिए कुल 2,18,114 अभ्यर्थी पंजीकृत थे।

पहली पारी में सामान्य हिन्दी का प्रश्नपत्र

परीक्षा की पहली पारी सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई। इसमें सामान्य हिन्दी विषय का प्रश्नपत्र हुआ। आयोग के अनुसार इस पारी में 69.58 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। इसके बाद दूसरी पारी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक हुई, जिसमें सामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान का प्रश्नपत्र आयोजित किया गया। दूसरी पारी में 69.03 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।

666 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पुनः परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए प्रदेश के 11 जिलों में कुल 666 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें जयपुर, अजमेर, अलवर, भरतपुर, बीकानेर, हनुमानगढ़, जोधपुर, कोटा, श्रीगंगानगर, टोंक और उदयपुर जिले शामिल रहे। सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की जांच और सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं।

कंट्रोल रूम से हुई परीक्षा की मॉनिटरिंग

परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आयोग प्रशासन की ओर से विशेष निगरानी व्यवस्था की गई थी। RPSC अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल केसरी सिंह और आयोग के सचिव आशुतोष गुप्ता ने आयोग मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम से परीक्षा की सीधी मॉनिटरिंग की। इस दौरान आयोग के अधिकारी सभी संबंधित जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय में रहे।

आयोग अध्यक्ष ने जताया आभार

परीक्षा के सफल आयोजन के बाद RPSC अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल केसरी सिंह ने परीक्षा के समयबद्ध और व्यवस्थित संचालन में सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार जताया। उन्होंने सभी 11 जिलों के जिला कलक्टरों, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों तथा परीक्षा व्यवस्था में तैनात कार्मिकों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। आयोग ने परीक्षा के दौरान व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने में सहयोग के लिए निर्वाचन आयुक्त का भी विशेष आभार व्यक्त किया।