18 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Train Route Change: रेलवे ट्रेक पर निर्माण कार्य के चलते 1 से 15 अक्टूबर तक बदले रूट से चलेंगी राजस्थान की चार ट्रेनें

Train Schedule Update: रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 14813 जोधपुर-भोपाल रेलसेवा 19 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक कुल 12 ट्रिप में जोधपुर से रवाना होगी। इस दौरान बीना स्टेशन पर इसके ठहराव की अवधि में भी बदलाव किया गया है।
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Sep 18, 2026

Indian Railways

Indian Railways

Indian Railways: जयपुर। उत्तर मध्य रेलवे के आगासोद और पश्चिम मध्य रेलवे के बीना स्टेशनों के बीच तीसरी रेल लाइन डालने तथा बीना स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के लिए रेल प्रशासन की ओर से ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके चलते उत्तर पश्चिम रेलवे की कई रेलसेवाओं का संचालन प्रभावित रहेगा। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने प्रभावित ट्रेनों के मार्ग में बदलाव की जानकारी जारी की है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार निर्माण कार्य के चलते चार रेलसेवाएं निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग से संचालित होंगी। इनमें तिरूच्चिरापल्ली-भगत की कोठी, भगत की कोठी-तिरूच्चिरापल्ली तथा भोपाल-जोधपुर और जोधपुर-भोपाल रेलसेवाएं शामिल हैं।

इन ट्रेनों के बदले जाएंगे मार्ग

ट्रेन संख्यारेलसेवाप्रभावित अवधिपरिवर्तित मार्ग
20482तिरूच्चिरापल्ली-भगत की कोठी3 व 10 अक्टूबरभोपाल-संत हिरदाराम नगर-मक्सी-नागदा-सवाईमाधोपुर
20481भगत की कोठी-तिरूच्चिरापल्ली7 व 14 अक्टूबरसवाईमाधोपुर-कोटा-नागदा-संत हिरदाराम नगर-मक्सी-भोपाल
14814भोपाल-जोधपुर1 से 15 अक्टूबरभोपाल-संत हिरदाराम नगर-मक्सी-रूठियाई-कोटा
14813जोधपुर-भोपाल1 से 14 अक्टूबरकोटा-रूठियाई-संत हिरदाराम नगर-मक्सी-भोपाल

जोधपुर-भोपाल ट्रेन का बीना स्टेशन पर ठहराव भी बदलेगा

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 14813 जोधपुर-भोपाल रेलसेवा 19 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक कुल 12 ट्रिप में जोधपुर से रवाना होगी। इस दौरान बीना स्टेशन पर इसके ठहराव की अवधि में भी बदलाव किया गया है। ट्रेन का बीना स्टेशन पर निर्धारित 10 मिनट का ठहराव घटाकर 2 मिनट किया जाएगा।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि प्रभावित अवधि में यात्रा की योजना बनाते समय ट्रेन के संशोधित मार्ग और ठहराव की जानकारी जरूर जांच लें। तीसरी लाइन और यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य पूरा होने के बाद रेल संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं में सुधार होने की उम्मीद है।