17 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Railway News: जम्मूतवी-अजमेर और बांद्रा-चंडीगढ़ ट्रेनों को मिला 20 सितंबर से 31 अक्टूबर तक अस्थाई ठहराव, यात्रियों को होगी सुविधा

Jammu Tawi Ajmer Train: 20 सितंबर से 31 अक्टूबर तक भोडवाल माजरी पर रुकेंगी चार ट्रेनें, देखें पूरा शेड्यूल, निरंकारी संत समागम के लिए यात्रियों को राहत, भोडवाल माजरी स्टेशन पर इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव।
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Sep 17, 2026

Indian Railways

20 सितंबर से 31 अक्टूबर तक भोडवाल माजरी पर रुकेंगी चार ट्रेनें

Bhodwal Majri Station: जयपुर. 79वें वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय निरंकारी संत समागम में शामिल होने वाले यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने भोडवाल माजरी स्टेशन पर चार ट्रेनों को अस्थाई ठहराव देने का निर्णय लिया है। यह ठहराव 20 सितंबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक प्रभावी रहेगा। इससे समागम में आने-जाने वाले यात्रियों को स्टेशन तक पहुंचने और वापस लौटने में सुविधा मिलेगी।

रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 12414 जम्मूतवी-अजमेर रेलसेवा भोडवाल माजरी स्टेशन पर रात 2:20 बजे पहुंचेगी और 2:22 बजे रवाना होगी। वहीं ट्रेन संख्या 12413 अजमेर-जम्मूतवी रेलसेवा रात 10:55 बजे स्टेशन पहुंचेगी और 10:57 बजे प्रस्थान करेगी।

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 22451 बांद्रा टर्मिनस-चंडीगढ़ रेलसेवा भोडवाल माजरी स्टेशन पर सुबह 11:17 बजे पहुंचेगी और 11:19 बजे रवाना होगी। ट्रेन संख्या 22452 चंडीगढ़-बांद्रा टर्मिनस रेलसेवा सुबह 8:03 बजे भोडवाल माजरी पहुंचेगी और 8:05 बजे प्रस्थान करेगी।

रेलवे ने यह अस्थाई ठहराव विशेष रूप से निरंकारी संत समागम के दौरान यात्रियों की संभावित बढ़ी संख्या को देखते हुए दिया है। चारों ट्रेनों का ठहराव निर्धारित अवधि तक ही रहेगा। यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन के समय और ठहराव की जानकारी रेलवे की आधिकारिक सूचना से जांचने की सलाह दी गई है।


17 सितंबर से अजमेर-दौंड ट्रेन में बदलाव, जानें कितने एसी और स्लीपर कोच होंगे

अजमेर. यात्रियों की सुविधा और बेहतर यात्रा अनुभव को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने अजमेर-दौंड-अजमेर रेलसेवा को एलएचबी रैक से संचालित करने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 20991/20992 अजमेर-दौंड-अजमेर रेलसेवा में एलएचबी रैक लगाया जा रहा है। इसके साथ ही ट्रेन के डिब्बों की संरचना में भी बदलाव किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार अजमेर से यह बदलाव 17 सितंबर 2026 से और दौंड से 18 सितंबर 2026 से लागू किया जा रहा है। नियमित संचालन के दौरान ट्रेन में कुल 16 डिब्बे होंगे। इनमें 1 सेकंड एसी, 5 थर्ड एसी, 5 द्वितीय शयनयान, 3 साधारण श्रेणी, 1 पावरकार और 1 गार्ड डिब्बा शामिल रहेगा।

रेलवे के अनुसार एलएचबी रैक में बदलाव के साथ यात्रियों के लिए कोच संरचना को भी निर्धारित किया गया है। हालांकि 17 सितंबर को अजमेर से और 18 सितंबर को दौंड से चलने वाली इस ट्रेन की केवल एक ट्रिप में अलग कोच संरचना रहेगी।

इस एक ट्रिप के दौरान ट्रेन में 1 सेकंड एसी, 6 थर्ड एसी, 5 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी और 2 पावरकार श्रेणी के डिब्बे होंगे। इस तरह इस विशेष ट्रिप में कुल 18 डिब्बों का संचालन किया जाएगा। इसके बाद नियमित व्यवस्था के तहत ट्रेन 16 डिब्बों के एलएचबी रैक से संचालित होगी।