17 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर, जोधपुर और कोटा में मेयर चुनाव कार्यक्रम घोषित, 25 सितंबर को जारी होगा रिजल्ट

राजस्थान के चार नगरीय निकायों में ईवीएम की तकनीकी दिक्कत के कारण स्थगित हुए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव का नया कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगम के साथ सुकेत नगरपालिका में अब अध्यक्ष/उपाध्यक्ष पद का चुनाव 25-26 सितंबर को होगा।
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Kamal Mishra

Sep 17, 2026

Rajasthan Nagar Nikay Election

राजस्थान नगर निकाय चुनाव। पत्रिका फाइल फोटो

जयपुर। राजस्थान के जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगम सहित सुकेत नगरपालिका में स्थगित हुए नगरीय निकाय अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए लोक सूचना 18 सितंबर को जारी होगी। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 19 सितंबर निर्धारित की गई है। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 21 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक होगी।

अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तारीख 22 सितंबर दोपहर 3 बजे तक रहेगी। इसके तुरंत बाद चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। अध्यक्ष पद के लिए मतदान 25 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कराया जाएगा। मतदान समाप्त होते ही मतगणना शुरू होगी और परिणाम घोषित किया जाएगा। यानी जयपुर, जोधपुर और कोटा में मेयर की तस्वीर 25 सितंबर को ही साफ हो जाएगी।

26 सितंबर को उपाध्यक्ष पद का चुनाव

सुकेत नगरपालिका में उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया 26 सितंबर को पूरी होगी। सुबह 10 बजे से चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी और 11 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। इसके बाद सुबह 11:30 बजे से नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी। अभ्यर्थिता वापस लेने के लिए दोपहर 2 बजे तक का समय रहेगा। जरूरत पड़ने पर दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होते ही मतगणना होगी और रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

दरअसल, इन चारों नगरीय निकायों के कुछ वार्डों में ईवीएम की तकनीकी दिक्कत के कारण परिणाम घोषित नहीं हो सके थे। इसके बाद इन वार्डों में 16 सितंबर को दोबारा मतदान कराया गया और 17 सितंबर को परिणाम घोषित किए गए। इसी वजह से इन निकायों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का चुनाव कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा था। अब राज्य निर्वाचन आयोग ने नई तारीखें जारी कर दी हैं।

चुनाव आयोग की तरफ से जारी कार्यक्रम :

305 निकायों में 872 उम्मीदवार

राजस्थान के 305 नगरीय निकायों में अध्यक्ष पद के लिए 872 उम्मीदवारों ने कुल 989 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब स्क्रूटनी और नाम वापसी की प्रक्रिया चल रही है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार 989 नामांकन पत्र 872 उम्मीदवारों ने दाखिल किए हैं।

यह वीडियो भी देखें :

भाजपा और कांग्रेस के अलावा बड़ी संख्या में निर्दलीय उम्मीदवार भी अध्यक्ष पद की दौड़ में हैं। नामांकन वापसी के बाद ही कई निकायों में मुकाबले की अंतिम तस्वीर साफ होगी। राजनीतिक दलों के सामने अपने अधिकृत उम्मीदवारों के साथ-साथ बागी प्रत्याशियों को लेकर भी चुनौती बनी हुई है।