20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update : राजस्थान में बदल रहा है मौसम का मिजाज, 21-22 सितंबर को बारिश का IMD अलर्ट जारी

Weather Update : मौसम विभाग के नए अलर्ट के अनुसार 21 सितंबर को राजस्थान के कोटा, उदयपुर, अजमेर संभाग के कई स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। जानिए 22 सितंबर को कहां होगी बारिश।
2 min read
Google source verification
weather update imd alert rajasthan these districts 21 sept 22 sept Rain

Weather Update : फाइल फोटो पत्रिका

Weather Update : राजस्थान में इस वर्ष का मानसून सीजन काफी कमजोर रहा है। प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में सामान्य या उससे कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के नए अलर्ट के अनुसार 21 सितंबर को राजस्थान के कोटा, उदयपुर, अजमेर संभाग के कई स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं 22 सितंबर को कोटा, उदयपुर, संभाग में कुछ स्थानों पर बारिश होने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 25 और 26 सितंबर को भी कोटा और उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं बरसात की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 23 और 24 सितंबर को पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान में 21, 22, 23, 24, 25 और 26 सितंबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में आगामी 5-7 दिन मौसम के तहत शुष्क रहने की प्रबल संभावना है। पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में भी आगामी 5-6 दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।

जैसलमेर व आस-पास बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग के 20 सितंबर के लिए राजस्थान के जैसलमेर जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार जैसलमेर जिले और आसपास कहीं कहीं हल्के से मध्यम मेघगर्जन के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग का तीन घंटे का यह अपडेट शाम 7.33 बजे जारी किया गया है।

सर्वाधिक बारिश अटरू और नैनवा में दर्ज

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में राजस्थान में कई स्थानों पर कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बरसात हुई। सर्वाधिक 29 M.M. बारिश बारां जिले के अटरू और बूंदी जिले के नैनवा में दर्ज की गई।

सर्वाधिक अधिकतम तापमान जैसलमेर में 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 20 सितंबर रविवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान जैसलमेर का 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बाड़मेर का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजस्थान से मौसम की विदाई शुरू

मौसम विभाग ने कहा कि राजस्थान से मौसम की विदाई शुरू हो गई है। सामान्यतौर पर राजस्थान से 17 सितंबर के आस-पास मानसून विदा हो जाता है। IMD के अनुसार आगामी तीन-चार दिन में राजस्थान के कुछ और भागों से मानसून विदा होने के लिए परिस्थितियां अनुकूल है।

20 सितंबर को अधिकतम तापमान 35 से 40 डिग्री के बीच दर्ज

बरसात की कमी झेल रहे राजस्थान में इस बार तस्वीर अलग दृश्य दिखा रही है। एक तरफ जहां मानसून विदा होने को है वहीं राज्य में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को क्रॉस करता दिख रहा है। प्रदेश में 20 सितंबर को भी कई स्थानों पर अधिकतम तापमान 35 से 40 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।

विशेष कृषि मौसम सलाह

मौसम विभाग की सलाह के अनुसार पक कर तैयार एवं खुले आसमान में रखी खरीफ की फसलों को भीगने से बचाने के समुचित उपाय करें। कृषि एवं अनाज मंडियों में खुले आसमान में रखे अनाज एवं जिंसों को भीगने से बचाने के समुचित उपाय करें। फसलों में कीटनाशक व अन्य रसायन का छिड़काव आगामी दिनों में वर्षा की संभावना को ध्यान में रखकर ही करें।