जयपुर

जहां कम पैसे वहां कन्फ्यूजन किया, जहां वसूली ज्यादा वहां लगाए बड़े बोर्ड

परकोटे के पार्किंग स्थलों में मनमानी का शुल्क वसूला जा रहा है। चौड़ा रास्ता में दो पहिया वाहन की पार्किंग नि:शुल्क है। यहां निगम ने दो पहिया खड़े करने के लिए 11 प्वॉइंट निर्धारित किए, ठेकेदार ने अपने स्तर पर घटाकर छह कर दिया। बाकी जगह चार पहिया वाहन खड़े किए जा रहे हैं। चार […]
less than 1 minute read
Apr 15, 2025
Feature image

परकोटे के पार्किंग स्थलों में मनमानी का शुल्क वसूला जा रहा है। चौड़ा रास्ता में दो पहिया वाहन की पार्किंग नि:शुल्क है। यहां निगम ने दो पहिया खड़े करने के लिए 11 प्वॉइंट निर्धारित किए, ठेकेदार ने अपने स्तर पर घटाकर छह कर दिया। बाकी जगह चार पहिया वाहन खड़े किए जा रहे हैं। चार पहिया वाहन खड़ा करने से पैसे वसूल किए जा रहे हैं। इस अव्यवस्था से दोपहिया वाहन चालकों को मुख्य बाजार में गाड़ी खड़ी करने के लिए जगह नहीं मिलती और ये लोग गलियों में अपने दो पहिया वाहन खड़े करते हैं।

इतना ही नहीं, रेट लिस्ट भी साफ नहीं है। एक भी जगह ये नहीं लिखा कि कितने घंटे खाड़ी खड़ी करने के 30 रुपए हैं। जबकि, शर्तों में साफ लिखा है कि पहले तीन घंटे के 30 रुपए लिए जाएंगे। वहीं, दोपहिया वाहनों की पार्किंग नि:शुल्क है। एक जगह तो ठेकेदार ने मनमानी का बोर्ड लगा रखा है।

वहीं, जौहरी बाजार में पार्किंग महंगी है। ऐसे में जगह-जगह पार्किंग शुल्क के बोर्ड लगे हैं। इनमें दो घंटे के 50 रुपए और इसके बाद 100 रुपए प्रति घंटा पार्किंग चार्ज देने की बात लिखी है।

राजस्व शाखा के अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान

चौड़ा रास्ता से ही राजस्व शाखा के अधिकारी गुजरते हैं। इसके बाद भी किसी की नजर नहीं पड़ती। जबकि, पिछले कई माह से यहां मनमानी की वसूली हो रही है।

ऐसे हो रही अवैध वसूली

चौड़ा रास्ता में एक बोर्ड ऐसा लगा है, जिसमें ठेकेदान ने अपने मर्जी की रेट लिस्ट बना रखी है। इसमें लिखा है कि पहले घंटे के 10 रुपए, दूसरे घंटे के 20 रुपए और दो घंटे के बाद 50 रुपए प्रति घंटा निर्धारित कर रखा है।

Published on:
15 Apr 2025 01:00 am