राजस्थान के नए सीएम को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि राजस्थान के सीएम को लेकर एक—दो दिन में फैसला किया जाएगा। उधर पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट की भी सोनिया गांधी से मुलाकात बाकी है। ऐसे में राजस्थान की सियासत फिर गर्मा गई है।
राजस्थान के नए सीएम को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि राजस्थान के सीएम को लेकर एक—दो दिन में फैसला किया जाएगा। उधर पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट की भी सोनिया गांधी से मुलाकात बाकी है। ऐसे में राजस्थान की सियासत फिर गर्मा गई है। दरअसल, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद साफ कर दिया था कि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ेंगे। साथ ही जब उनसे यह पूछा गया कि आप मुख्यमंत्री बने रहेंगे तो उन्होंने जवाब दिया था कि इस पर सोनिया गांधी फैसला करेंगी। अब वेणुगोपाल के बयान के बाद फिर नया सवाल खड़ा हो गया है कि क्या गहलोत ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे या सीएम पद की कमान किसी और को दी जाएगी। उधर सचिन पायलट और सोनिया गांधी की मुलाकात पर भी सबकी निगाहें हैं। इस मुलाकात के बाद भी सियासी समीकरणों में बदलाव होने की संभावना बन सकती है।
यह भी पढ़ें: गहलोत के हाथ में रखा कागज हुआ वायरल, लिखा था 'जो कुछ हुआ उसका दुख है, इससे मैं बहुत आहत हूं'
उधर कांग्रेस का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा, इसे लेकर वेणुगोपाल ने कहा है कि कल तक का इंतजार किया जाए। आपको बता दें कि अशोक गहलोत के मना करने के बाद दिग्विजय राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नामांकन दाखिल कर सकते हैं। लेकिन यह बात शु्क्रवार को ही साफ हो पाएगी कि कौन—कौन इस दौड़ में शामिल होगा।