जयपुर

Nims University के चेयरमैन पर छात्रा ने क्यों लगाया छेड़छाड़ और दुष्कर्म का आरोप…?

Nims University के डेंटल कॉलेज की छात्रा ने यूनिवर्सिटी के चेयरमैन व चार अन्य के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास, छेड़छाड़ और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।  
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Apr 2023, 12:25 PM IST
Nims University
Nims University

चंदवाजी. जयपुर-दिल्ली राजमार्ग पर स्थित निम्स यूनिवर्सिटी के डेंटल कॉलेज की छात्रा ने यूनिवर्सिटी के चेयरमैन व चार अन्य के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास, छेड़छाड़ और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। थाना प्रभारी उदय सिंह यादव ने बताया कि छात्रा ने रिपोर्ट में बताया कि उसने वर्ष 2015 में यूनिवर्सिटी के डेंटल सर्जन विभाग के चार वर्षीय कोर्स में प्रवेश लिया था। उसे प्रथम वर्ष से ही कॉलेज के कुछ प्रोफेसर और यूनिवर्सिटी के मालिक व सीनियर लोगों ने मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। प्रोफेसर रोहित शर्मा ने गोवा चलने को कहा तथा इनकार करने पर प्रथम वर्ष की परीक्षा के दौरान कक्षा में उसकी तलाशी ली, आरोप है कि प्रोफेसर ने इस दौरान गलत तरीके से छुआ। इसकी शिकायत लेकर यूनिवर्सिटी के चेयरमैन बलवीर सिंह तोमर के पास गई तो उन्होंने कोई मदद नहीं की बल्कि नजदीक बुलाकर छेड़छाड़ की।

छात्रा यूनिवर्सिटी में काम करने वाले नीलेश के संपर्क में आई तो उसने छात्रा के पिता पास करवाने की एवज में 5 लाख रुपए ले लिए। छात्रा का आरोप है कि सभी मिलकर उसे 8 साल से फेल कर रहे हैं। छात्रा ने कॉलेज के ही सोहनलाल पर भी छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

कोरोना में भी नहीं किया प्रमोट: 2020 में कोरोना के दौरान जब सरकार की गाइडलाइन के अनुसार सबको बिना परीक्षा अगली क्लास में प्रमोट किया जाना था, उस समय भी उसे फेल कर दिया गया। छात्रा ने कॉलेज की प्रिंसिपल मृदुला त्रेहान पर भी मदद नहीं करने का आरोप लगाया है।

Published on: