पत्नी की आत्महत्या से दुखी पति ने भी ट्रांसफार्मर पर चढ़कर दी जान

पत्नी को लेकर आए थे अस्पताल, गुजरात के दंपती नवलखा में कर रहे थे कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Dec 2015, 6:12 PM IST
Feature image
थाना क्षेत्र के नवलखा गांव में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी काम करने वाले एक व्यक्ति ने बीबी के फांसी खाकर आत्महत्या करने के बाद गुरुवार को खुद भी अस्पताल परिसर में स्थित ट्रांसफार्मर पर चढ़कर जान दे दी। अपराह्न में अचानक हुई इस घटना से हर कोई सकते में आ गया।

जानकारी के अनुसार नवलखा गांव में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी पर काम करने वाले गुजरात के सांवरिया जिले के खेड़ा निवासी रीटा राजपूत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसे 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के शव को मोर्चरी में शिफ्ट करा ही रहे थे की उसी समय उसके पति जयंती राजपूत ने पास ही स्थित बिजली के ट्रांसफार्मर पर चढ़कर जान दे दी। 108 एंबुलेंस के पायलट मनोहरलाल धोबी, मेल नर्स लोकेश शर्मा व कमलेश नागदा ने उसे रोकने की काफी कोशिश की लेकिन वह ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Published on: