जयपुर

Jaipur News: इस महिला को ढूंढ रही थी 4 थानों की पुलिस, इमोशनल होकर ऐसे देती थी लोगों को चकमा

Rajasthan Crime News: जांच में सामने आया कि दीप्ति जैन ने यही तरीका माणक चौक, आदर्श नगर और मालवीय नगर क्षेत्रों में भी अपनाया था।

2 min read
Sep 19, 2025
पुलिस गिरफ्त में आरोपी (फोटो: पत्रिका)

Jaipur Police Arrested Female Accused: जयपुर के श्याम नगर थाना पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है, जिसने नकली सोने को असली बताकर लोगों को लाखों रुपए का चूना लगाया। आरोपी महिला के खिलाफ जयपुर के विभिन्न थानों में पहले से ही चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। ताजा मामला 23.66 लाख की ठगी से जुड़ा है जिसमें उसने 22 नकली सोने की चेन बेच दीं।

ये भी पढ़ें

Jaipur Crime: गूगल से युवतियों का फोटो निकाल कर बताते कॉल गर्ल, फिर स्पा सेंटर एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर करते थे ये गलत काम

व्यापार में घाटे का बहाना बनाकर रची साजिश

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार की गई महिला की पहचान 43 साल की दीप्ति जैन के रूप में हुई है जो बजाज नगर स्थित जय जवान कॉलोनी की निवासी है। वह एक बुटिक का संचालन करती थी और अपने परिचितों के बीच अच्छा खासा भरोसा रखती थी।

श्याम नगर थाना क्षेत्र के कोरल सिद्धार्थ अपार्टमेंट निवासी सुनील जैन ने 15 मई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि दीप्ति जैन ने व्यापार में भारी घाटा होने की बात कही और कर्ज चुकाने के लिए 22 सोने की चेन बेचने का प्रस्ताव दिया। चेन की कुल कीमत 23.66 लाख रुपए बताई गई। विश्वास के चलते सुनील जैन ने चेन खरीद ली।

खरीद के बाद खुला राज

कुछ ही समय बाद जब खरीदी गई चेन की जांच करवाई गई तो वे नकली निकलीं। ठगी का अहसास होते ही पीड़ित ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया। जांच में सामने आया कि दीप्ति जैन ने यही तरीका माणक चौक, आदर्श नगर और मालवीय नगर क्षेत्रों में भी अपनाया था।

चार थानों में दर्ज हैं मामले

डीसीपी (साउथ) राजर्षि राज ने जानकारी देते हुए बताया कि दीप्ति जैन के खिलाफ पहले से ही चार अलग-अलग थानों में धोखाधड़ी के प्रकरण दर्ज हैं। श्याम नगर थानाधिकारी दलबीर सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें

27 साल की युवती को 72 साल के बुजुर्ग से हुआ प्यार, 4 साल लिव-इन में रहे; यूक्रेनी कपल ने अब जोधपुर में रचाई शादी

Published on:
19 Sept 2025 01:42 pm
Also Read
View All

अगली खबर