जयपुर

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पडोसी ने किया विवाहिता से बलात्कार, और फिर…

कोतवाली थाना इलाके में पडौसी द्वारा एक विवाहिता के साथ कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म ( Woman Rape In Jaipur ) का मामला सामने आया है। पुलिस पीड़िता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
less than 1 minute read
Apr 26, 2020
Feature image

जयपुर।
कोतवाली थाना इलाके में पडौसी द्वारा एक विवाहिता के साथ कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म ( Woman Rape In Jaipur ) का मामला सामने आया है। पुलिस पीड़िता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

थानाधिकारी यशवंत सिंह ने बताया कि इलाके निवासी 35 वर्षीया विवाहिता ने मामला दर्ज करवाया है कि पड़ौस में एक व्यक्ति रहता है जिसका घर पर आना जाना है। करीब दो साल पहले आरोपी घर पर आया और पीने के लिए कोल्डड्रिंक दी, जिसे पीने के बाद पीड़िता बेहोशी की हालत में हो गई। इस दौरान आरोपी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और घटना का वीडियो बना लिया। पीड़िता को जब होश आया तो उसने घटना का विरोध किया, इस पर आरोपी ने विडिओ दिखाया और कहा कि यदि किसी को कुछ बताया तो वह यह वीडियो वायरल कर देगा।

पीड़िता ने लोक-लाज की शर्म से घटना के बारे में किसी को नहीं बताया, लेकिन अब पीड़िता का आरोप है कि आरोपी आए दिन विडिओ वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है। इस पर उसने थाने की शरण ली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह खबरें भी पढ़ें...

Published on:
26 Apr 2020 05:00 am