महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और उससे पांच लाख रुपए मांगे...
जयपुर। करणी विहार थाना इलाके में डरा धमका कर महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर आरोपित ने महिला का कई साल तक देहशोषण किया और महिला से पांच लाख रुपए भी मांगे। आरोपित ने महिला से दो लाख रुपए ले लिए। आरोपित की प्रताडऩा से परेशान होकर महिला ने पुलिस की शरण ली। पुलिस के अनुसार अजमेर रोड निवासी एक विवाहिता ने मामला दर्ज करवाया कि मुकेश ने डरा धमका उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसका एमएमएस बना लिया।
कई सालों तक करता रहा देहशोषण
इसके बाद आरोपित बदनाम करने की धमकी देकर उसका कई साल तक देहशोषण करता रहा। फिर उसने महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और उससे पांच लाख रुपए मांगे। आरोपित ने महिला से दो लाख रुपए ले भी लिए। वह लगातार तीन लाख रुपए के लिए उस पर दबाव बना रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इधर... घर के बाहर टहल रहे व्यापारी का अपहरण, नाकाबंदी देख छोड़ भागे बदमाश
जयपुर के कालवाड़ थाना इलाके में देर रात कार सवार आधा दर्जन बदमाश एक कपड़ा व्यापारी को घर के बाहर टहलने के दौरान अपहरण कर अपने साथ ले गए। पुलिस ने नाकाबंदी करवाई तो बदमाश व्यापारी को सुनसान स्थान पर छोडकऱ भाग निकले। व्यापारी इसके बाद पैदल ही करधनी थाने पहुंचा और मामले की जानकारी दी। पुलिस घटनास्थल व उसके आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। हालांकि मामला दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस इसे लेन-देन का मामला बता रही है। पुलिस के अनुसार रॉयल सिटी हाथोज मांचवा निवासी पचास वर्षीय सुधीर दीक्षित रात करीब साढ़े नौ बजे घर के बाहर टहल रहे थे, इसी दौरान कार सवार बदमाश उसे उठा ले गए। सुधीर के बेटे की सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी करवाई। नाकाबंदी देखकर बदमाश व्यापारी को गोविंदपुरा के पास सुनसान स्थान पर छोडकऱ भाग निकले। व्यापारी देर रात पैदल करधनी थाने पहुंचा और सारे मामले की जानकारी दी। थानाधिकारी राजीव ने बताया कि सुधीर कपड़े का व्यापार करता है। सुधीर ने एक जने से एक लाख सत्तर हजार रुपए ले रखे हैं। सुधीर ने उसी पर अपहरण का आरोप लगाया है। फिलहाल कोई शिकायत नहीं मिली है।
‘आधार’ के नाम पर खाते से निकाले एक लाख
जयपुर में साइबर ठगी रुकने का नाम नहीं ले रही है। मोबाइल नंबरों को आधार कार्ड से जोडऩे के बहाने खाता व अन्य जानकारी लेकर एक लाख रुपए निकाल लिए गए। ठगी का पता पीडि़त को मोबाइल पर मैसेज आने पर लगा। इस पर पीडि़त ने विद्याधर नगर थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार विद्याधर नगर निवासी अनीश अग्रवाल ने मामला दर्ज करवाया कि उसके पास किसी ने एयरटेल अधिकारी बनकर कॉल किया और मोबाइल नंबरों को आधार कार्ड से जोडऩे की बात कहते हुए उससे विभिन्न प्रकार की जानकारी ले ली। इसके बाद उसके मोबाइल पर खाते से एक लाख रुपए निकाले जाने का मैसेज आया। बैंक जाकर उसने जानकारी जुटाई तो सामने आया कि उसके खाते से दो बार में पचास-पचास हजार रुपए निकाले गए हैं।