जयपुर

स्कूटी सवार महिला के हुए दो टुकड़े, ट्रक के पहिए में घिसटता रहा शव

जयपुर खोह नागोरियान थाना इलाके में मच्छ की पीपली के पास स्कूटी के पीछे बैठी महिला ट्रक के चपेट में आ गई जिससे उसकी मौत हो गई। टक्कर के बाद स्कूटी सवार महिला ट्रक के पहिए में फंस गई और चालक उसे दूर तक घसीटता ले गया, जिससे उसके दो टुकड़े हो गए।
less than 1 minute read
May 23, 2023
accident_news.jpg

Road Accident: जयपुर खोह नागोरियान थाना इलाके में मच्छ की पीपली के पास स्कूटी के पीछे बैठी महिला ट्रक के चपेट में आ गई जिससे उसकी मौत हो गई। टक्कर के बाद स्कूटी सवार महिला ट्रक के पहिए में फंस गई और चालक उसे दूर तक घसीटता ले गया, जिससे उसके दो टुकड़े हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जेएनयू अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है, जहां मंगलवार को उसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतका धन्नी मीणा (27) सिरोली की रहने वाली थी। उसके पति प्राइवेट जॉब करते हैं। वह सोमवार को शहर में आई थी, यहां से स्कूटी चला रही भांजी के साथ घर जा रही थी। तभी ट्रक ने स्कूटी को चपेट में ले लिया। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया।

Published on:
23 May 2023 09:23 am