जयपुर

Women Empowerment: राजस्थान में डेढ़ लाख से अधिक पदों पर सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया जारी

Girl Education: राजस्थान में 12 लाख से अधिक महिलाएं बनी “लखपति दीदी”। बजट पूर्व संवाद में छात्राओं से सीधा संवाद, महिला सशक्तीकरण पर सरकार का फोकस।

2 min read
Jan 11, 2026
राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा। फोटो पत्रिका

Pre Budget Dialogue: जयपुर. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश “विकसित भारत” के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है और इस परिवर्तन की धुरी नारी शक्ति है। मुख्यमंत्री निवास पर सामाजिक क्षेत्र में रुचि रखने वाली छात्राओं से बजट पूर्व संवाद के दौरान उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार ने महिला सशक्तीकरण को जीवन के हर चरण से जोड़ा है — मातृत्व से लेकर शिक्षा, आजीविका और सम्मानजनक, सुरक्षित व आत्मनिर्भर जीवन तक।

मुख्यमंत्री ने बताया कि मातृत्व एक स्वस्थ समाज की नींव है। इसी सोच के तहत प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना को प्रभावी रूप से लागू किया गया है, जिससे प्रदेश की करीब 10 लाख महिलाएं लाभान्वित हुई हैं। योजना की सहायता राशि बढ़ाकर 6,500 रुपये की गई है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए राज्य में करीब 20 लाख महिलाओं को कौशल विकास और आजीविका कार्यक्रमों से प्रशिक्षित किया गया है, जिससे 12 लाख से अधिक महिलाएं “लखपति दीदी” बन चुकी हैं।

ये भी पढ़ें

Rural Development: ‘रास्ता खोलो अभियान’ से बड़ी राहत, 14 माह में 1500 से अधिक मार्ग हुए पुनः चालू

शर्मा ने बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए बताया कि लाडो प्रोत्साहन योजना की राशि बढ़ाकर डेढ़ लाख रुपये कर दी गई है। अब तक प्रदेश में साढ़े 10 लाख साइकिलें और करीब 40 हजार स्कूटियां छात्राओं को वितरित की जा चुकी हैं। जरूरतमंद परिवारों की महिलाओं को 450 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है।

रोजगार के क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते दो वर्षों में एक लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं, जबकि डेढ़ लाख से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। पेपरलीक पर प्रभावी नियंत्रण से अब भर्तियां पूरी पारदर्शिता के साथ हो रही हैं। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महिलाओं की भूमिका निर्णायक होगी। पर्यटन, उद्योग, स्टार्टअप और मार्केटिंग जैसे क्षेत्रों में महिलाओं के लिए असीम संभावनाएं हैं।

महिला सशक्तीकरण की प्रमुख उपलब्धियां

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से लगभग 10 लाख महिलाएं लाभान्वित
सहायता राशि बढ़ाकर 6,500 रुपये
20 लाख महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण
12 लाख से अधिक महिलाएं बनीं “लखपति दीदी”


बेटियों के लिए विशेष योजनाएं

लाडो प्रोत्साहन योजना: राशि बढ़ाकर 1.5 लाख रुपये
10.5 लाख साइकिलों का वितरण
40 हजार स्कूटियां छात्राओं को मिलीं
450 रुपये में गैस सिलेंडर सुविधा


रोजगार और पारदर्शिता

दो वर्षों में 1 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां
1.5 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी
3.30 लाख युवाओं को कौशल प्रशिक्षण
पेपरलीक पर लगाम, पारदर्शी भर्तियां सुनिश्चित

ये भी पढ़ें

Fare Discount: अब रियायती यात्रा के लिए स्मार्ट कार्ड और शेड्यूल-3 अनिवार्य, 1 फरवरी से लागू नियम

Published on:
11 Jan 2026 05:06 pm
Also Read
View All

अगली खबर