
आवश्यक
कोलकाता. महाराजा अग्रसेन धाम महिला समिति द्वारा राजस्थानी पर्व सावन तथा हरियाली तीज के अवसर पर गणपति बैंक्वेट, शॉर्ट स्ट्रीट में रंगारंग सुरंगो सावन का आयोजन किया गया। उत्सव में सुरंगी राजस्थानी परिधानों में अग्रवाल समाज की महिलाओं ने गीत व नृत्य की मनोहारी प्रस्तुतियां दी। संस्था अध्यक्ष सुमन जालान व महामंत्री सरिता सराफ ने बताया कि आगंतुक महिलाओं के लिए विविध प्रकार के आकर्षक खेल व मनोरंजन का भी आयोजन रहा। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र रूप से अग्रवाल समाज की महिलाओं ने वृहद आयोजन कर अपने नेतृत्व कौशल व सामाजिक सरोकारों का सुंदर परिचय दिया है। आयोजन की सफलता में निर्मला अग्रवाल, प्रेम कयाल, ममता केडिया, बबीता दीवान, सुलेखा बगड़िया, बीना चूड़ीवाला, सुनीता अड़ूकिया, नीलम अग्रवाल, अनिता सिंहानिया, सुधा सोंथलिया, राज गोयनका, कविता अग्रवाल, नीलू जालान, निशा सराफ, नेहा सराफ, स्वाति सराफ, ऋचा जालान, सरिता हीरावत, शैलजा केडिया, तन्वी जालान, अंजु सिंहानिया, श्रुति गोयनका, शिवानी बगड़िया, सुजाता चूड़ीवाल आदि संस्था की पदाधिकारीगण सक्रिय रही। इस अवसर पर महाराजा अग्रसेन धाम के अध्यक्ष ओम जालान, महामंत्री निर्मल सराफ, कोषाध्यक्ष अनिल केडिया, अशोक चूड़ीवाल, रमेश सोंथलिया, कैलाश कयाल, गिरधारीलाल गोयनका, विवेक दीवान, सुशील हीरावत, श्यामसुन्दर अग्रवाल, प्रदीप खेतान सहित अन्य कई विशिष्ट जन भी उपस्थित रहे।