जयपुर

Ramgarh Dam: बांध सुरक्षा पर कार्यशाला आज से, रामगढ़ बांध पर होगा मंथन

Ramgarh Dam: जल शक्ति मंत्रालय के अधीन नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग की ओर से बांध सुरक्षा पर गुरुवार सुबह 11 बजे से जयपुर स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में बांध सुरक्षा को लेकर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Sep 2023, 10:22 AM IST
ramgarh_dam_.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क/ जयपुर। Ramgarh Dam: जल शक्ति मंत्रालय के अधीन नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग की ओर से बांध सुरक्षा पर गुरुवार सुबह 11 बजे से जयपुर स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में बांध सुरक्षा को लेकर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला का उद्घाटन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ करेंगे। जल शक्ति मंत्रालय के संयुक्त सचिव पी.पी. आनंद मोहन ने बताया कि इस कार्यशाला में भारत के साथ ही 15 अन्य देशों के बांध सुरक्षा विशेषज्ञ भाग लेंगे। देश में 6 हजार से ज्यादा बांध हैं। 80 प्रतिशत बांध 25 वर्ष पुराने और 234 बांध 100 वर्ष पुराने हैं।

राज्य के जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता रवि सोलंकी ने बताया कि कार्यशाला में रामगढ़ बांध के सूखने के कारण, भराव क्षेत्र को फिर से जीवित करने, बांध को भरने के उपायों पर अंतरराष्ट्रीय बांध विशेषज्ञों के साथ मंथन होगा।

सुरसुरा व निम्बार्क जाएंगे उपराष्ट्रपति: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सपत्नीक गुरुवार को लोक देवता वीर तेजाजी महाराज के निर्वाण स्थल सुरसुरा और निम्बार्क तीर्थ के दर्शनार्थ जाएंगे। उनका हेलीकॉप्टर अपराह्न 3:30 बजे सुरसुरा उतरेगा।

Published on: