4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo

Cumin Price Hike: होलसेल भाव साढ़े छह सौ रुपए किलो पहुंचे, रिटेल भाव है 700 से 800 रुपए किलो

Cumin Price Hike: रसोई में काम आने वाले मसाले जीरे के भावों ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। इस वजह से दाल-सब्जियों में जीरे का तडक़ा महंगा हो गया है। आम आदमी के घरों में राई व अन्य मसालों से तडक़े लगने लगे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

Nupur Sharma

•

Updated: 12 Sep 2023, 5:04 PM IST

cumin_seed.jpg

जीरे के भाव ने बिगाड़ा रसोई का बजट, नहीं लग पा रहा तड़का

पत्रिका न्यूज नेटवर्क/सवाईमाधोपुर। Cumin Price Hike: रसोई में काम आने वाले मसाले जीरे के भावों ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। इस वजह से दाल-सब्जियों में जीरे का तडक़ा महंगा हो गया है। आम आदमी के घरों में राई व अन्य मसालों से तडक़े लगने लगे हैं। बाजार में जीरे के रिटेल भाव 750 से 800 रुपए प्रति किलो है, जो अब तक के सबसे ऊंचे भाव बताए जा रहे है। हालांकि अच्छी क्वालिटी के मशीन क्लीन जीरे के होलसेल भाव 600 से 650 रुपए प्रति किलो है। पिछले दो महीने में जीरे के होलसेल भाव में खास उतार-चढ़ाव नहीं हुआ है। जीरा 55 से 60 हजार रुपए क्विंटल के आसपास ही बिक रहा है। इससे किसानों को तो फायदा हो रहा है, लेकिन आम आदमी के लिए रिटेल में जीरा खरीदना भारी पड़ रहा है। जीरे की बढ़ती कीमतों की वजह से आम आदमी आसानी से इसे खरीद नहीं पा रहा है।

यह भी पढ़ें : Weather News: दिनभर बादलों की उमड़-घुमड़, शाम को गिरी बौछारें

साढ़े छह सौ रुपए पहुंचे होलसेल भाव: खाद्य व्यापार संरक्षक मोहनलाल मंगल ने बताया कि जिला मुख्यालय पर किराना स्टोर की करीब तीन सौ दुकाने संचालित है। यहां पर जयपुर की चांदपोल मण्डी से जीरा मंगवाया जाता है। इस साल फसल कमजोर होने व मांग अधिक होने से जीरे के दाम यकाएक बढ़ गए है। करीब दो माह पूर्व जीरे के होलसेल दाम तीन सौ रुपए किलो थे, जो अब बढकऱ साढ़े सौ र पहुंच गए है।

नई फसल पर ही कम होंगे भाव: व्यापारियों ने बताया कि माल स्टॉकिस्टों के पास स्टॉक किया हुआ है। बाजार में मांग व सप्लाई के बीच असंतुलन के कारण रिटेल भावों में तेजी बनी है। इन दिनों रिटेल भाव सात से आठ सौ रुपए किलो है। जीरे की नई फसल आने पर भावों में कमी आने की उम्मीद है।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़