जयपुर

विश्व पर्यावरण दिवस: मनीप्लांट ‘मनी’ देता ही नहीं लेता भी है, जानिए कैसे बचें इसके आर्थिक नुकसान से

मनीप्लांट को सही तरह से नहीं लगाया जाए तो ये आर्थिक नुकसान कर देता है।
2 min read
• •
Updated: 5 Jun 2018, 2:24 PM IST
World Environment Day 2018: money plant Vastu Shastra tips
World Environment Day 2018: money plant Vastu Shastra tips

जयपुर। लोग मानते हैं कि मनी प्लांट आर्थिक रूप से फायदा देने वाला प्लांट है, इसलिए घरों में इसे लगाया जाना चाहिए। आर्थिक समृद्धि के साथ ही ये सुखों को बढ़ाने वाला भी माना जाता है। इसी मान्यता के चलते लोग अपने घरों में मनी प्लांट लगाते हैं।

लेकिन हम आपको बताना चाहते हैं कि यदि आपने वास्तु शास्त्र के हिसाब से इस पौधे को प्लांट नहीं किया है, तो ये लाभ की जगह नुकसान भी कर सकता है। वास्तु के अनुसार इस पौधे को निश्चित दिशा में लगाना जरूर है, तभी इसका लाभ मिलता है। अन्यथा ये पौधा लाभ की जगह हानि देता है। हानि में आर्थिक नुकसान भी शामिल है।


ये दिशा सबसे उचित
वास्तु शास्त्रियों के मतानुसार मनीप्लांट के पौधे को घर में एक उचित दिशा में लगाया जाना चाहिए। इसके लिए आग्नेय दिशा को सबसे उत्तम माना गया है। आग्नेय दिशा में यह पौधा लगाने से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और उसका बहुत लाभ मिलता है।


ये है आग्नेय में लगाने का कारण
मनीप्लांट को आग्नेय में यूं ही नहीं लगाया जाता। इसके पीछे भी एक कारण है। आग्नेय यानी दक्षिण-पूर्व दिशा... इस दिशा के देवता गणेश हैं। गणेश चूंकि अमंगल का नाश करते हैं, ऐसे में मनीप्लांट आग्नेय में लगाना शुभ रहता है। वहीं इस दिशा का प्रतिनिधित्व शुक्र करते हैं, जो ऐश्चर्य देने वाले हैं। साथ ही शुक्र सुख समृद्धि भी लाते हैं। इसी वजह से मनीप्लांट को आग्नेय दिशा में लगाया जाता है।

इस दिशा में कभी ना लगाएं मनीप्लांट
वास्तु के हिसाब से मनीप्लांट को कभी भी ईशान यानी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए। यह दिशा मनीप्लांट के लिए नकारात्मक ऊर्जा देने वाली मानी गई है। ईशान दिशा का प्रतिनिधि बृहस्पति है और शुक्र व बृहस्पति में शत्रुवत संबंध होता है। इसलिए शुक्र से संबंधित यह पौधा ईशान दिशा में होने पर तो नुकसानदायक होता है, लेकिन आग्नेय में होने पर फलदायक होता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ईशान दिशा में तुलसी का पौधा लगाया जा सकता है।

Published on:
Also Read
View All
जयपुर में 3 बच्चों के पिता मौलाना पर 18 साल की छात्रा का ब्रेनवॉश कर निकाह करने का आरोप, कोर्ट में परिजनों ने पीटा

राजस्थान विश्वविद्यालय का छात्र गिरफ्तार: दिवाली की रात थार से बाइक सवार को मारी टक्कर, वीडियो हुआ था वायरल

दिवाली की खुशियों पर पटाखों का जख्म: जयपुर में 14 लोगों की आंखों की करनी पड़ी सर्जरी, 2 दिन में 150 से ज्यादा पहुंचे अस्पताल

जयपुर: नशे में धुत व्यक्ति ने युवती को कई थप्पड़ मारे, पत्नी से बोला- बंदूक लेकर आ, आज इन्हें मार डालूंगा

जयपुर के ज्वेलर्स शोरूम पर दिनदहाड़े करोड़ों की लूट! सिर्फ एक बदमाश चंद मिनटों में वारदात कर फरार, CCTV में कैद घटना