जयपुर

World Population Day 2018: राजस्थान में जनसंख्या की ये रोचक बातें जानकर आप भी रह जायेंगें हैरान

राजस्थान क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य है।
2 min read
• •
Updated: 11 Jul 2018, 12:25 PM IST
jaipur news
World Population Day 2018: राजस्थान में जनसंख्या की ये रोचक बातें जानकर आप भी रह जायेंगें हैरान

जयपुर. राजस्थान क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य है। राजस्थान को राजा-महाराजाओं की धरती भी कहा जाता है। अपने राजसी ठाठ-बाठ के लिए दुनियाभर में मशहूर राजस्थान का भारत के इतिहास में अलग ही स्थान है। राजस्थान की इस मरू भूमि पर अनेक वीर योद्धाओ ने जन्म लिया। राजस्थान की धरती आज भी उनके त्याग और बलिदान की कहानी बताती है। ऐसे में आज हम आपको बताएँगे राजस्थान से जुड़े कुछ दिलचस्प पहलुओं के बारे में..

राजस्थान के बारे में जानकारी

राजस्थान की राजधानी जयपुर है, जिसे गुलाबी-नगरी के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर बोले जाने वाली मुख्य भाषाओ में हिंदी, मारवाड़ी, मेवाड़ी , शेखावटी और बागड़ी प्रमुख है। 2011 की जनगणना के आधार पर 33 जिलें वाले इस राज्य की कुल आबादी 6,86,21,012 है। राजस्थान के प्रथम मुख्यमंत्री हीरा लाल शास्त्री और प्रथम राज्यपाल निहाल गुरुमुख सिंह थे। राजस्थान का सबसे ऊँचा शिखर माउंट आबू में स्थित गुरु शिखर है।

राजस्थान के राज्य प्रतीक

राज्य पेड़- खेजड़ी
राज्य फूल - रोहिड़ा
राज्य पशु - चिंकारा और ऊंट
राज्य पक्षी- गोडावण

राजस्थान के बारे में कुछ ऐतिहासिक तथ्य

राजस्थान को राजाओं की धरती कहा जाता है। राजस्थान राजपूत और जाट योद्धाओ की वजह से भी जाना जाता है। यहां राजपूत और मुस्लिम शासको के बीच कई लड़ाई हुई जो की इतिहास की महत्वपूर्ण लड़ाइयों में शामिल हैं।

खानवा का युद्ध - खानवा का युद्ध 17 मार्च 1527 में बाबर और राणा सांगा के बीच में हुआ।

पानीपत का द्वितीय युद्ध - पानीपत का द्वितीय युद्ध उत्तर भारत के हिंदू शासक सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य (लोकप्रिय नाम- हेमू) और अकबर की सेना के बीच 5 नवम्बर 1556 को पानीपत के मैदान में लड़ा गया था।

हल्दीघाटी का युद्ध - हल्दीघाटी भारतीय इतिहास में प्रसिद्ध राजस्थान का वह ऐतिहासिक स्थान है।

राजस्थान के भगौलिक स्वरुप

राजस्थान की सीमा पांच राज्यों पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, गुजरात की सीमा से जुडी हुई हैं। राजस्थान की सीमा पडोसी देश पाकिस्तान से भी जुडी हुई हैं। राजस्थान की सबसे बड़ी नदी चम्बल, व्यास और लूणी हैं। क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान पहला और जनसंख्या की दृष्टि से इसका आठवां स्थान हैं।

Published on:
Also Read
View All