जयपुर

Year Ender 2023 : 5G से लेकर दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज गंगा विलास तक… जब देशभर में छा गया था राजस्थान

Year Ender 2023 : इस साल राज्य में कई बड़े आयोजन हुए, जिनसे राजस्थान के उद्योग जगत की साख देश-विदेश तक बनी। प्रदेश के कई जिलों में 5जी सेवाओं का विस्तार हुआ। वहीं बात सीएनजी निर्मित टॉय ट्रेन की हो या फिर गिग वर्कर्स कानून, सभी में राजस्थान ने देशभर में बाजी मारी।
less than 1 minute read
Dec 26, 2023
river_cruise_ganga_vilas.jpg

इस साल राज्य में कई बड़े आयोजन हुए, जिनसे राजस्थान के उद्योग जगत की साख देश-विदेश तक बनी। प्रदेश के कई जिलों में 5जी सेवाओं का विस्तार हुआ। वहीं बात सीएनजी निर्मित टॉय ट्रेन की हो या फिर गिग वर्कर्स कानून, सभी में राजस्थान ने देशभर में बाजी मारी।


चार शहरों में शुरू हुई 5जी इंटरनेट सेवा
07.01.2023
जयपुर, जोधपुर, उदयपुर तथा कोटा में 5जी इंटरनेट सेवाओं की शुरुआत हुई। इसके बाद तो पूरे साल ही प्रदेश में 5जी नेटवर्क का विस्तार हुआ।

एमवी गंगा विलास में जोधपुर की कारीगरी
13.01.2023
दुनिया का सबसे लंबा रिवर क्रूज एमवी गंगा विलास वाराणसी से डिब्रूगढ़ के लिए रवाना हुआ। इसमें जोधपुर में हस्तशिल्प से बना फर्नीचर लगाया गया है।

उदयपुर में शुरू हुई पहली सीएनजी टॉय ट्रेन
13.06.2023
उदयपुर के गुलाब बाग में महाराणा प्रताप टॉय ट्रेन का संचालन शुरू किया गया। खास बात यह है कि यह देश की पहली सीएनजी निर्मित टॉय ट्रेन है।

इकाइयों की स्थापना के लिए 3.37 करोड़
17.07.2023
प्रदेश में 11 मिलेट्स एवं खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना के लिए 3 करोड़ 37 लाख रुपए का अनुदान दिया गया। 2024 में अनुदान राशि बढ़ने की उम्मीद है।

गिग वर्कर्स का कानून बनाने वाला पहला राज्य
24.07.2023
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के लिए काम करने वाले गिग वर्कर्स के अधिकारों के लिए कानून बनाने वाला राजस्थान देश का पहला राज्य बना।

कोयम्बटूर में राजस्थानी संघ भवन का उद्घाटन
28.06.2023
राजस्थानी संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में तमिलनाडु राज्य के कोयम्बटूर जिले में नवनिर्मित राजस्थानी संघ भवन का उद्घाटन हुआ।

Published on:
26 Dec 2023 01:37 pm