जयपुर

कचोरी खा रहे युवक को दुकान के बाहर लगा जोरदार करंट, मौके पर ही मौत

बिजली विभाग की घोर लापरवाही के चलते जयपुर के कानोता इलाक में बड़ा हादसा हुआ है। एक व्यक्ति की मौत बिजली का करंट लगने से हो गई। सड़क पर लगे बिजली के पोल से बिजली का तार टूटकर सड़क पर गिर गया, उसमें करंट दौड़ रहा था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Jul 2023, 3:24 PM IST
Young Man Died On The Spot From Electrocuted Outside Kachori Shop
प्रतीकात्मक तस्वीर

जयपुर/पत्रिका न्यूज नेटवर्क.

बिजली विभाग की घोर लापरवाही के चलते जयपुर के कानोता इलाक में बड़ा हादसा हुआ है। एक व्यक्ति की मौत बिजली का करंट लगने से हो गई। सड़क पर लगे बिजली के पोल से बिजली का तार टूटकर सड़क पर गिर गया, उसमें करंट दौड़ रहा था। इसकी जानकारी बिजली विभाग ने किसी को नहीं दी और इसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

अब जिम्मेदार अधिकारियों के उपर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। जांच कर रही कानोता पुलिस ने बताया कि दौसा जिले के सिकराय इलाके में रहने वाले कालूराम के भाई मनीराम की मौत हो गई मनीराम आगरा रोड पर स्थित तिलक अस्पताल में अपने किसी रिश्तेदार से मिलने के लिए आया था।

रिश्तेदार से मिलने के बाद परिवार के कुछ लोगों के साथ अस्पताल के सामने स्थित एक हलवाई की दुकान के बाहर खड़े होकर परिवार के लोग नाश्ता कर रहे थे। वहीं पर एक बिजली का पोल था, बारिश और आंधी के चलते बिजली के पोल पर सप्लाई लाइन टूट गई थी और पोल के पास ही खड्डे में भरे पानी में वह बिजली का तार गिरा हुआ था। मनीराम कचोरी लेकर जैसे ही पीछे मुडा अचानक वह करंअ की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।

Published on: