Rajasthan News: पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण दिगत आनंद ने बताया कि इस मामले में एक सहयोगी अभी फरार है, उसकी तलाश में पुलिस टीम लगा रखी है।
Jaipur Crime: जयपुर के कोटखावदा में अपने ही घर में चोरी करने के मामले में एक युवक सहित चोरी के जेवर खरीदने वाले एक जने को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का माल भी बरामद कर लिया है।
पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण दिगत आनंद ने बताया कि इस मामले में एक सहयोगी अभी फरार है, उसकी तलाश में पुलिस टीम लगा रखी है।
थानाधिकारी भरत महर ने बताया कि 1 जून को राम सहाय मीना निवासी बाढ़ मुरलीपुरा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसका बेटे लाखाराम मीना (25) व उसके दोस्त दीपू पुत्र रेवड मीना निवासी बाढ़ मुरलीपुरा व महेंद्र मीना (25) पुत्र शंकर लाल निवासी सवाई जयसिंहपुरा ने मिलकर घर से गहने व जंतर जड़ाव का व सोने की अंगूठी और नकद रुपए निकाल कर ले गए।
थानाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा लाखाराम मीना और महेंद्र मीना को दबिश देकर गिरफ्तार किया हैं। इस मामले में दीपू पुत्र रेवड़ मीना निवासी बाढ़ मुरलीपुरा फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई हैं। महेंद्र मीना के खिलाफ पहले भी एक मामला दर्ज है।